यदिंद्रन नायर 

विजयपुर (गंगा प्रकाश)। केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत रोजगार करने वाले ग्रामीण मजदूरों की राशि का निर्धारण किया है, 1 अप्रैल से महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य करने वाले मजदूरों को ₹221 मजदूरी प्राप्त होगी। यह राशि आधार आधारित सक्षम प्रणाली के आधार पर मजदूरों को सीधे उनके आधार लिंक बैंक अकाउंट में प्राप्त होगी।

छत्तीसगढ़ को मजदूरी ₹221 की प्रति कार्य दिवस के दर से मिलेगी। ग्रामीण मंत्रालय विकास ने 24 मार्च को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया है। 1 अप्रैल से ही मनरेगा मजदूरी भुगतान आधार आधारित होने के कारण यह सीधे भारत सरकार से मजदूरों की मुट्ठी में आएगी अर्थात मजदूरी की राशि सीधे आधार लिंक बैंक खाते में आएगी जिसे प्राप्त करने श्रमिकों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। मजदूर देश के किसी भी कोने में जाकर ग्राहक सेवा केंद्र, बैंक में जाकर तत्काल अपने मजदूरी की राशि निकाल सकेंगे।

सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारा ने बताया कि कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा की पहल से जॉब कार्ड धारी परिवारों तक सही सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से एवं आधार वेरिफिकेशन कार्य को गति देने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि कुमार साहू के मार्गदर्शन में विगत एक माह में बड़ी प्रगति आई है वर्तमान में जिले में एबीपीएस आधारित भुगतान हेतु 40000 हजार श्रमिक पात्र हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version