शिवकुमार यादव 

जशपुर (गंगा प्रकाश)। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र (न्क्प्क्  कार्ड) जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मनोरा विकासखंड में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जशपुर विधायक श्री विनय भगत द्वारा हितग्राहियों को कार्ड और सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ मनोरा श्री अनिल तिवारी, समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुनीता लकड़ा, अन्य जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के कुल 69 लोगों का पंजीयन किया गया था और 48 लोगों को कार्ड बांटा गया है।  समाज कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों का ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच एवं यूडीआईडी पोर्टल मे पंजीयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला यह साप्ताहिक शिविर समस्त ग्राम पंचायतों में निवासरत सभी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी हेतु शत प्रतिशत पंजीयन पूर्ण होने तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। दिव्यांगजनों को ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच हेतु शिविर स्थल पर जिला चिकित्सा मंडल के समक्ष उपस्थित किया जाएगा। जिले में आयोजित होने वाला यह साप्ताहिक शिविर विगत शनिवार को जनपद पंचायत पत्थलगांव से प्रारंभ किया जाकर आगामी 19 नवंबर 2022 दिन शनिवार को जनपद पंचायत मुख्यालय मनोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साप्ताहिक शिविर का आयोजित किया था। इसी प्रकार अन्य जनपद पंचायत मुख्यालय में भी आने वाले समय मे शिविर आयोजित  किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version