मां शाकंभरी शक्तिपीठ लोहझर में पूर्णाहुति के साथ नवरात्र पर्व सम्पन्न —

छुरा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि मां शाकंभरी शक्ति पीठ लोहझर में शाकंभरी नवरात्र पर्व,शाकंभरी जयंती एवं स्नान-दान का पुण्य पर्व छेरछेरा मरार पटेल समाज द्वारा पूरे प्रांत में साग-भांजी रूपी प्रसादी दान कर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां शाकंभरी शक्तिपीठ लोहझर में छत्तीसगढ़, उड़ीसा व विभिन्न क्षेत्रों से 234 मनोकामना जोत मां शाकंभरी के भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा प्रज्वलित कर पूरे सप्ताह भर देर-रात तक प्रतिदिन श्रद्धा के फूल फुल डांस ग्रुप परिवार मोहरेंगा के कार्यक्रम, जसगीत प्रतियोगिता,पारसमणी पटेल रायपुर वाले का रामायण का कार्यक्रम व विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुए। शाकंभरी शक्ति पीठ लोहझर में छत्तीसगढ़ शाकंभरी समाज के संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोचन पटेल के द्वारा व मां शाकंभरी शक्तिपीठ के पुजारी तुलसी प्रसाद दुबे के द्वारा विधि-विधान से हवन पूजा कर हजारों लोगों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराया गया तत्तपश्चात नगर पंचायत छुरा के हृदय स्थल बजरंग चौक में समाज प्रमुखों के नेतृत्व में शाकंभरी स्वरूपा मातृशक्तियों के आतिथ्य में साग- भाजी रूपी प्रसादी का वितरण किया गया। चूंकि मरार पटेल समाज की कुलदेवी मां भगवती शाकंभरी देवी है और पौष पूर्णिमा [छेरछेरा पूर्णिमा] के दिन ही अपने पूरे शरीर व हाथों पर सृष्टि को बचाने के लिए साग-भांजी कंदमूल, फल-फूल इत्यादि लेकर प्रकट होकर नव-जीवन प्रदान किया। उसी के अनुरूप शाकंभरी समाज छुरा क्षेत्र के द्वारा सिर्फ ही शाकंभरी स्वरूपा मातृ-शक्तियों के हाथों से ही साग-भाजी रूपी प्रसादी दान का निर्णय लिया गया और आने वाले समय में भी शाकंभरी स्वरूपा मातृ-शक्तियों के हाथों ही शाकंभरी जयंती [छेरछेरा पूर्णिमा] के दिन ही साग-भाजी रूपी प्रसाद का दान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-श्रीमती तोकेश्वरी मांझी- अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा,विशिष्ट अतिथि -श्रीमती सुखबती टांडे जनपद सदस्य क्षेत्र- लोहझर, श्रीमती मंजू ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत-लोहझर, अध्यक्षता-श्रीमती चंद्रावती पटेल छुरा-कार्यकारी अध्यक्ष कोस.मरार पटेल समाज राजिम राज, विशेष अतिथि -श्रीमति कल्याणी पटेल- उपसरपंच ग्राम पंचायत पिपराही,श्रीमति भुनेश्वरी पटेल पंच-ग्राम पंचायत खरखरा,श्री मति लक्ष्मी बाई पटेल, श्री मति परमिला पटेल लोहझर, श्री मति दशोदा पटेल, श्री मति डिंपल पटेल, श्री झुनिया बाई पटेल,श्रीमति ललिता पटेल छुरा, श्रीमती प्रमिला पटेल अमेठी केवल मात्र शक्तियों के कर-कमलों से मां का साग-भाजी रुपी प्रसाद का सैकड़ो लोगों में दान पुण्य के रूप में वितरण किया गया। वितरण से पहले सामाजिक उद्बोधन में नारायण पटेल छुरा शाकंभरी समाज संयोजक-छुरा क्षेत्र, तेजराम पटेल (शिक्षक) खिसोरा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं अध्यक्ष राजिम राज , महेश पटेल (प्राचार्य)गरियाबंद-सचिव मरार पटेल समाज महासंघ छग.,नथमल शर्मा (वरिष्ठ नागरिक)- छुरा नगर, एवं नारायण पटेल लोहझर -अध्यक्ष-छुरा क्षेत्र सभी ने अपने-अपने उद्बोधन में मां शाकंभरी नवरात्र पर्व, शाकंभरी जयंती,छेरछेरा त्यौहार एवं स्नान-दान पुण्य पर्व का महत्व बताकर सभी को सात्विक रहने का शुभ संदेश दिया। साग-भाजी प्रसादी रूपी दान वितरण कार्यक्रम में छुरा के पत्रकार यशवंत यादव,शाकंभरी समाज छुरा क्षेत्र के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल पिपराही,छुरा क्षेत्र के राजा खुटैत- रूपसिंग पटेल बोड़राबांधा, श्यामलाल पटेल लोहझर -(रिटायर्ड सी.ओ).,नैनसिंग पटेल कोषाध्यक्ष-बकमा राज,संतोष पटेल बुड़ेनी-कार्यकारी अध्यक्ष राजिम राज, सुखराम पटेल डुमरपाली, जीवन लाल पटेल पिपराही-संरक्षक-राजिम राज, संतोष पटेल परसदा-खुर्द पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक शाकंभरी समाज, बेदराम पटेल छुरा-अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला-गरियाबंद,सतीश पटेल लोहझर-कर्मचारी प्रकोष्ठ, थुकेल पटेल अमेठी-उपाध्यक्ष शाकंभरी समाज,धनीराम पटेल बोड़राबांधा- कोषाध्यक्ष शाकंभरी समाज,भीखम पटेल जरगांव- सहसचिव शाकंभरी समाज, कुंज बिहारी पटेल गरियाबंद-संगठन सचिव राजिम राज, सदस्यगण-गुलाब पटेल-,बलराज पटेल, महेंद्र पटेल,उदेराम पटेल यीतेश पटेल छुरा, होमराम पटेल , मनोज पटेल, ईश्वर पटेल-खरखरा, लक्ष्मी नारायण पटेल,कृपाराम पटेल पिपराही आदि उपस्थित रहे। दानपर्व शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा में मां की प्रसादी साग-भाजी ग्राही के रूप में धनंजय सिन्हा-योगाचार्य छुरा, धनंजय वर्मा -कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष, कवि-हीरालाल साहू, व्याख्याता-पोषण वर्मा, किरण खलको व असंख्य लोगों को साग-भाजी रूपी प्रसादी का वितरण किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन नोहर पटेल(प्र.पा.) लोहझर एवं आभार प्रदर्शन समाज प्रमुख-नारायण पटेल लोहझर ने किया। मां शाकंभरी शक्ति पीठ लोहझर में शाकंभरी नवरात्र के दौरान शाकंभरी समाज छुरा क्षेत्र के संयोजक-नारायण पटेल छुरा, संरक्षक-नारायण पटेल लोहझर , श्यामलाल पटेल लोहझर,जीवन लाल पटेल पिपराही, संतोष पटेल परसदा खुर्द,अध्यक्ष -कृष्णकुमार पटेल पिपराही, उपाध्यक्ष -थुकेल पटेल अमेठी,सचिव-योगेश कुमार पटेल लोहझर,सह.सचिव-भीखम पटेल जरगांव,सलाहकार -हेमलाल पटेल़ लोहझर,, मंच संचालक-हेमलाल पटेल (शिक्षक),नोहर पटेल (शिक्षक) लोहझर,भोजकुमार पटेल शिक्षक,सदस्य खेदुराम पटेल प्रदीप पटेल, यादराम पटेल,पुनीत पटेल,लोकेश्वर पटेल,रिखी राम पटेल, अमित पटेल, नकुल पटेल,कपूरचंद पटेल, मूलचंद पटेल, गजानंद पटेल,पोखराज पटेल, युवराज पटेल, नारायण पटेल, प्रकाश पटेल जागेश पटेल संतोष पटेल,रैंनसिंग पटेल,पंडा श्री राम पटेल,कोपेश्वर पटेल,भूषण पटेल,घनाराम पटेल, पुरुषोत्तम पटेल लोहझर, सुमन पटेल-ओनवा आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version