मस्तूरी में अमित जोगी ने दहाड़ा, अमित जोगी को सुनने मस्तूरी में उमड़ा जनसैलाब

अमित जोगी हुए भावुक  कहा जोगी अभी जिंदा, स्व अजीत जोगी के अधूरे सपने को पूरा करूंगा – अमित

19 साल में चेहरा बदला पर चरित्र वही, कांग्रेस ने नहीं किया एक भी वादा पूरा – अमित

छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी का परिणाम आगामी चुनाव में भुगतेगी कांग्रेस – अमित

ऋचा जोगी का एक ही अपराध स्व अजीत जोगी की बहु है इसलिए किया एफ.आई.आर और फंसाया झूठा – अमित

गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के मल्लहार में स्थित प्राचीन मां डींडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जोगी जन अधिकार पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमे हजारों लोग शामिल हुए। इसके पूर्व अमित जोगी ने  केंद्र और राज्य में सत्तासीन दोनो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को घेरते हुए और हमला बोलते हुए कहा 19 साल में चेहरा बदला पर चरित्र वहीं है, रमन सिंह के जगह भूपेश बघेल मुख्यमंत्री है पर जिस तरह 15 साल तक भाजपा ने छत्तीसगढ की जनता के साथ धोखा किया और लूटा अब कांग्रेस ने भी चार साल में जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। ऐसा कोई सगा नहीं है जिसको इन्होंने ठगा नहीं।  पहले मीठ लबरा दारू वाले बाबा ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया अब ठगेश कका ठगने का काम कर रहे है। चार साल में कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, धान खरीदी के नाम में नकली खाद बीज, बारदाना में लूट किया, कमीशनखोरी के रिकार्ड तोड दिए,रिश्वत खोरी चरम पर है,  बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई है, शराबबंदी के नाम पर धोखा, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर धोखा, बुजुर्गो की सामाजिक पेंशन राशि में नहीं  किया बढ़ोतरी, बिजली बिल में हाफ के नाम पर धोखा दिया है। उन्होंने कहा भूपेश सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता हताश और निराश हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता अब दिल्ली से संचालित होने वाली राष्ट्रीय दल कांग्रेस को  2023-2024 में छुट्टी करेगी। इस दौरान अमित जोगी भावुक हुए कहा जो लोग यह सोच रहे है कि मेरे पिता अजीत जोगी के मरने के बाद जोगी पार्टी खत्म हो गई है वे लोग यह मत भूले जोगी अभी भी जिंदा है जोगी पार्टी अपने दम पर चुनाव लडेगी और स्व अजीत जोगी के सपने को पूरा करेगी।

पत्नी ऋचा जोगी के विरुद्ध हुए अपराध पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अमित जोगी ने कहा ऋचा जोगी कोई अपराधी नहीं पर उसका एक ही अपराध है की वह स्व अजीत जोगी की बहु है इसलिए उसके खिलाफ एफ आई आर किया गया और उसे झूठा फंसाया गया है।

कार्यक्रम को श्रीमती ऋचा जोगी, गीतांजलि पटेल, महेश देवांगन, संतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version