सड़क या फिर बीच जंगल में हो रही खराब

भागवत दीवान 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले में 102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस खटारा और पुरानी हो चुकी है। इसी से गर्भवती महिला और शिशुओं को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। कई बार गाडिय़ां अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क या फिर बीच जंगल में खराब हो रही है।

गाड़ी को सुधार करते और दूसरे एंबुलेंस आने तक मरीज को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे गर्भवती महिला और परिजनों की परेशानी बढ़ रही है।नेशनल हेल्थ मिशन अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं और एक साल तक के बीमार शिशुओं को समय पर बेहतर इलाज के लिए 102 महतारी एक्सपे्रस एंबुलेंस की 13 गाडिय़ां मिली थी। इसके लिए एक निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग आठ साल से सुविधाएं संचालित हैं, लेकिन इन आठ साल के भीतर संचालक एजेंसी ने एंबुलेंस की न तो समय पर सर्विंस कराया और न खराब सामानों की बदली कराई गई। केवल मरम्मत तक ही सीमित रही। इस कारण धीरे-धीरे अब अधिकांश एंबुलेंस की गाडिय़ां खटारा हो चुकी हैं।कई बार गाडिय़ां मरीज को अस्पताल ले जाते समय बीच सड़क पर खराब हो रही है। बावजूद इसके एजेंसी के द्वारा पुरानी एंबुलेंस को हटाकर नए गाडिय़ा नहीं लगाई जा रही है। गाडिय़ों को जो सामानों की बदली की जा रही है, इसमें भी खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण गर्भवती महिलाओं व एक साल तक के शिशुओं को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल रही है।

दो एंबुलेंस हो गई कंडम

जिले में जब यह सुविधा शुरू हुई, तब 13 महतारी एक्सप्रेस थी, लेकिन समय पर सर्विसिंग नहीं होने की वजह से दो गाडिय़ां पूरी तरह से कंडम हो चुकी है। एजेंसी ने इन गाडिय़ों को सड़क से बाहर कर दिया है, लेकिन इसकी जगह नई एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी गई। यह दोनों ही एंबुलेंस वनांचल व ग्रामीण क्षेत्र वाली कटघोरा और पोड़ी विकासखंड की है। वर्तमान में दोनों ही ब्लॉक में महज एक-एक एंबुलेंस चल रही है। वह भी खटारा हो चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version