गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।महतारी वंदन योजना अंतर्गत आज फिंगेश्वर विकासखंड की महिलाओं के खाते में 1000/- ट्रांसफर किए गए। इस अवसर पर नगर के सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा नेता उपस्थित हुए। दोपहर ठीक 12 बजे यहां लगे एल. ई. डी. स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में काशी के विश्वनाथ धाम से वर्चुअली जुड़कर ऑनलाइन बटन दबाकर महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। पीएम ने विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए उक्त राशि ट्रांसफर की। कुल छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया कॉफी टेबल पिक्टोरियल बुक मय महतारी हंव का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में खुशियों के नोटिफिकेशन की 36 कहानियां शामिल हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने जय जोहार के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को प्रणाम करते छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को भी नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो हफ्ते पहले मैंने आपके प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूं। लाखों लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। अलग अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है। आज मुझे आपके बीच पहुंचना चाहिए था पर अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से आज उत्तर प्रदेश में हूं और काशी से बोल रहा हूं। कल रात बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करते हुए सभी देशवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ की धरती से आपसे बात करने का अवसर मिला। मैं तो आपको बधाई देता ही हूं। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। देश और प्रदेश की ताकत बढ़ाना है कार्यक्रम के उपरांत महिलाएं 1000 अपने खाते में आने का मोबाइल में संदेश मिलने पर काफी खुश नजर आ रही थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानु राम निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता भागवत हरित, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, पदमा यदु, किरणेश सोनी, मंजू हरित, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत फिंगेश्वर प्रदीप मिश्रा, नायब तहसीलदार योगेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर अजय पटेल सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं नगर वासी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version