महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर पुलिस विभाग का संकल्प – नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ाया कदम
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गरिमा दादर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशापान से दूर रहने और समाज को भी इससे मुक्त करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नशापान के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि नशा मानसिक असंतुलन, आत्मविश्वास की कमी, सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट और पारिवारिक अशांति का कारण बनता है। इसके चलते शारीरिक व मानसिक बीमारियां बढ़ती हैं, जिससे असमय मृत्यु का खतरा रहता है।
संकल्प के मुख्य बिंदु:
•नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाना।
•छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में योगदान देना।
•अपने परिवार की खुशहाली और समाज की समृद्धि बनाए रखना।
•नशा पीड़ितों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करना।
•आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लेना।
इस पहल के माध्यम से गरियाबंद पुलिस समाज को जागरूक करने और नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए आगे बढ़ रही है।
There is no ads to display, Please add some
