नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले महादेव सट्टेबाजी ऐप और सीएम भूपेश बघेल के बीच कनेक्शन का दावा किया गया है। ईडी की तरफ से यह कहा गया है कि ऐप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए। मामले की जांच की जा रही है।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा दावा किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रोमोटर्स ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए। ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। चुनाव से पहले इस आरोप के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गर्माने के आसार बढ़ गए हैं। इससे पहले ईडी ने गुरुवार को राज्य में 5.39 करोड़ रुपये जब्त किए थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिये हैं. उसने एक ‘कैश कूरियर’ का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि यह “जांच का विषय” है. कूरियर असीम दास से 5.39 करोड़ रुपए बरामद करने के बाद ईडी ने उसे अरेस्ट कर लिया है.
बता दें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है. बीजेपी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार को लगातार चुनौती दे रही है. इस चुनौती के बीच ईडी का सीएम बघेल को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उसके प्रमोटरों की ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत जांच कर रही है.

सीएम बघेल को दिए 508 करोड़, ईडी का दावा

ईडी के बयान के हवाले कहा गया है कि असीम दास से पूछताछ से और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच से, और शुबम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं.ईडी ने एक बयान में कहा, अतीत में नियमित भुगतान किया गया है और अब तक महादेव एपीपी प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.बयान में कहा गया है कि ”ये जांच का विषय हैं.” छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर एवं 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. भाजपा लगातार हमला बोल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया और उसमें दावा किया गया है कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

चुनाव के पहले ईडी के दावे से मचा हड़कंप

आरोप लगा है कि छत्तीसगढ़ इलेक्शन के लिए दुबई से 5.39 करोड़ रुपये भेजे गए थे. कांग्रेस पार्टी के लिये इलेक्शन ख़र्चे के लिए पैसे भेजे गए थे. कल हुई रेड के दौरान गिरफ्तार आरोपी असीम दास ने खुलासा किया है. कहा गया है कि दुबई से असीम दास 5.39 करोड़ रुपए लेकर आया था, जो इलेक्शन में कांग्रेस के खर्चे के लिए दिए गए थे.

ED ने कल एक घर और होटल में खड़ी कार से दुबई से आया कैश बरामद किया था. असीम ने पूछताछ में बताया कि अभी तक करीब 508 करोड़ रुपये महादेव एप प्रमोटर भूपेश बघेल को दे चुके हैं. इस मामले में ED ने छत्तीसगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल भीम यादव को भी गिरफ्तार किया है. भीम यादव पिछले तीन सालों के कई बाद दुबई की यात्रा कर चुका है.भीम यादव के जरिये पॉलिटिशियन और पुलिस अधिकारियों तक रिश्वत का पैसा जाता था. ED ने 15.59 करोड रुपये बेनामी एकाउंटों से जब्त किए गये. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया.

नेता और पुलिस को भेजा था घूस का पैसा

असीम दास के फोन से खुलासा हुआ कि असीम दास महादेव ऐप मामले में मोस्ट वांटेड शुभम सोनी (प्रमोटर का करीबी) के संपर्क में था. असीम दास के फोन से दोनों के बीच वॉइस नोट के जरिये बातचीत के सबूत मिले हैं, जिसमे भूपेश बघेल को पैसा देने की बात है. सिपाही भीम के दुबई जाने का खर्च रैपिड ट्रेवल्स जोकि महादेव एप का हवाला का कारोबार संभालती है. इसी से खुलासा हुआ है.बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप का मामला उस समय सामने आया था, जब दुबई में महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर की शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थी. इनमें शामिल हुए बॉलीवुड ईडी ने महादेव ऐप पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संपत्ति जब्त की थी.दावा किया गया था कि करीब 5000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है. उसके बाद ईडी ने कोलकाता सहित कई शहरों में छापेमारी की थी और ऐप के साथ जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था

गिरफ्तार शख्स ने कबूला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है। उसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है। एजेंसी चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

महादेव ऐप के खिलाफ हो रही जांच

ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि असीम दास से पूछताछ , उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) की तरफ से भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं। साथ ही अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है

प्रीपेड सीएम हैं बघेल’

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर हमला किया। शाह ने बघेल को प्रीपेड सीएम बताया। उन्होंने कहा कि बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे को दिल्ली दरबार में पहुंचाने का काम किया है। राज्य में एक रैली के दौरान कहा छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार दलित, आदिवासी और पिछड़ों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि बघेल ने छत्तीसगढ़ के खजाने को एटीएम बनाकर दिल्ली में भाई-बहन के चरणों में चढ़ाया है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में सात नवंबर जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version