अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। मृतक के दुर्व्यवहार से तंग आकर लोहे के धारदार हथियार एवं डण्डा से मारकर निर्मम हत्या करने और लाश को छुपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को बोरी में भरकर हसदेव नदी में बहाने के दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                         पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 वर्ष निवासी सलखन विगत दिवस 13 सितम्बर के लगभग पांच बजे बिना बताये घर से निकला था , जो दूसरे दिन 14 सितम्बर के दस बजे तक घर वापस नहीं आया। मृतक की पत्नी की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। गुम इंसान जांच के दौरान थाना शिवरीनारायण पुलिस को 15 सितम्बर को सूचना मिला कि ग्राम करही थाना बिर्रा महानदी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर थाना बिर्रा में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया , जिसकी पहचान मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 वर्ष निवासी सलखन का होना पाया गया। प्राप्त पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर साहब द्वारा मृतक की मृत्यु को होमीसाईडल लेख किये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मूल अपराध थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 373/2024 धारा 103(1) , 238 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में मृतक को जहां आखिरी बार ग्राम खलखन में देखा गया था , घटनास्थल के आसपास के लोगो को मृतक के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। इसी क्रम में विश्वसनीय सुचना मिलने पर संदेही आरोपी रॉकी कश्यप एवं जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। जिसके द्वारा बताया कि मृतक संतोष कश्यप अक्सर आरोपी रॉकी के किराना दुकान में आकर जब चाहे बिना पुछे किसी भी सामान को उठाकर खा देता था एवं ले जाता था। पैसा के लिये बोलने पर तुम गलत काम करते हो तुमको मैं जेल भेजवा दूंगा कहकर धमकी देता था। मृतक के द्वारा दिये गये धमकी से आरोपी रॉकी परेशान हो गया था , तब आरोपी राकी ने अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। विगत दिवस 13 सितम्बर को शाम लगभग सात बजे के आसपास अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ शराब पी रहा था उसी समय मृतक संतोष कश्यप भी वहीं पर आया और आरोपी रॉकी के साथ वाद विवाद कर वहां से चला गया। उसके बाद रात्रि लगभग दस बजे संतोष कश्यप फिर दुकान से कुछ दुर रोड पर खड़े होकर गाली गलौच कर शराब मांग रहा था जिसे दोनो आरोपी, मृतक को जान से मारने की नियत से दुकान अंदर से एक लोहे का धारदार हथियार दरैती लाया तथा मृतक के गर्दन के पीछे मारा जिससे मृतक संतोष के गले का पिछला हिस्सा कटकर खेन बहने लगा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के लाश को छिपाने के उद्देश्य से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में बांधकर दोनो आरोपी मिलकर मोटर सायकल लाल रंग का पैशन प्रो ले जाकर उसी रात लगभग साढ़े बारह बजे ग्राम सलखन , गोधना , कुरियारी , तुस्मा ,  मुड़पार , कनस्दा , नगारीडीह केरा को पारकर ग्राम सिलादेही के पहले बने हसदेव नदी के पुल पर गये तथा संतोष कश्यप के शव को नदी के तेज बहती पानी में फेक दिये। पुलिस विवेचना दौरान दोनो आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार , लाठी , मोटर सायकल क्रमांक पैशन प्रो सीजी-11-सीएफ- 1827 को बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार , उपनिरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण , सायबर टीम से उपनिरी पारस पटेल प्रभारी सायबर सेल, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवं सउनि प्रमोद महार , प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक विकाश शर्मा, द्वारिका साहू, महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप तेरस साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण – 

राकी कश्यप पिता स्व० दिलीप कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण और जगदीश कश्यप पिता स्व० मनहरण कश्यप उम्म्र 29 वर्ष निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version