बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र महाराष्ट्र प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस का आज जन्म दिवस के अवसर पर “हमर सियान हमर अभिमान” आयोजन समिति एवं सर्व समाज द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्री बैस को जन्मदिन की बधाई दी, एवं ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के पदाधिकारी नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
