अरविन्द तिवारी 

जयपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राजभवन जयपुर में संविधान पार्क उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय और पाली में स्टाउट-गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी में शिरकत करेंगी। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति आज सुबह दस बजे सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां वे पूर्वाह्न ग्यारह बजे राजभवन में बने स्वाधीन पार्क का उद्घाटन करेंगी और इसके बाद राजभवन में ही लंच करेंगी। दोपहर बाद वे यहां से माउंट आबू के लिये रवाना होंगी। यहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वे शामिल होंगी। इसके बाद उनका माउंट आबू में ही डिनर और नाईट स्टे का प्रोग्राम है। वहीं वे अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन 04 जनवरी को पाली के रोहट में होने वाली भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी। यहां कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात शाम को चार बजे सेना के हेलीकॉप्टर से वे दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

संविधान पार्क की खासियत 

राजभवन परिसर में निर्मित आकर्षक संविधान पार्क में संविधान के गठन में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमायें और शिलालेख प्रदर्शित किये गये हैं। साथ ही महात्मा गांधी , महाराणा प्रताप और राजस्थान कला संस्कृति की झलकियां भी पेश की गई हैं। ये संविधान पार्क सप्ताह में दो दिन आमजन के लिये खुला रहेगा , जहां सभी के लिये एंट्री फ्री रहेगी। संविधान पार्क में प्रवेश करते ही सबसे पहले गोल्डन ब्लेक कलर के इस स्कल्पचर नजर आयेगा। ब्लेक बैकग्राउंट पर गोल्डन कलर में ‘कॉंस्टिट्युशन ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है और साथ में अशोक स्तंभ उकेरा गया है। इसके चारों ओर गोल्डन कलर में फुलवारी बनाई गई है जिसमें अलग अलग फुलों के साथ कमल के फूल भी नजर आ रहे हैं।संविधान पार्क के बीच में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है। मेडल से बनी इस प्रतिमा में महात्मा गांधी चरखे पर सूत कातते हुये नजर आ रहे है। प्रतिमा के चारों और सर्किल बना है जिसमें लाइटिंग और फंवारे लगाये गये हैं और फुलवारी भी सजाई गई है। जोधपुर के आकर्षक लाल पत्थर से 30 फीट ऊंचा ध्वज स्टैंड बनाया गया है। इसमें अशोक स्तंभ , सत्यमेव जयते के साथ राजभवन राजस्थान लिखा गया है। इस संविधान पार्क में पिकॉक पोस्ट आकर्षण का केन्द्र होगी। करीब 20 फीट ऊंचे इस पिकॉक पोस्ट को मार्बल से बनाया गया है। ऊंचाई पर चार मोर बड़े बर्तन में पानी पी रहे हैं और टॉप पर एक मोर अपने पंख फैलाये हुये आकर्षक नृत्य कर रहा है। इसके अलावा राजस्थान की वीरता के प्रतीक महाराण प्रताप के साथ उनकी चेतक घोड़े की प्रतिमा भी संविधान पार्क में लगी है। सफेस संगमरमर मार्बल से बनी इन प्रतिमाों के चारों और हरि दूब , लाइटिंग और फव्वारे लगाये गये हैं। आठ फीट ऊंची और मजबूत कदकाठी की बनी नंदी की प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र होगी। ये प्रतिमा मेटल से बनी हुई है। इसके पास ही शिलालेख भी लगाये गये हैं जिसमें संविधान के अनुच्छेदों का विवरण लिखा गया है। राजस्थानी शिल्पकारों की आकर्षक कृतियों को भी संविधान पार्क में सजाया गया है। ये कृतियां राजस्थान की संस्कृति की झलक पेश करती है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version