अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज छग की राजधानी रायपुर आएयेंगी। वे 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह लगभग सवा ग्यारह बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी। वहां से एम्स रायपुर जायेंगी तथा पूर्वान्ह पौने बारह बजे से पौने एक बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आयेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन से अपरान्ह लगभग सवा तीन बजे बजे एनआईटी रायपुर जायेंगी और साढ़े तीन बजे से साढ़े चआर बजे तक एनआईटी के चौदहवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जायेंगी तथा संध्या सवा पांच बजे से शाम साढ़े छह बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत नौंवीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की सत्तर लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण तथा आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या लगभग सात बजे बजे राजभवन आयेंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिये साढ़े बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। अपने छग प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः लगभग सवा नौ बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जायेंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जायेंगी। वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिये प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह सवा ग्यारह बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आयेंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह साढ़े तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जायेंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या लगभग सवा पांच बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version