करन अजगल्ले

सक्ती(गंगा प्रकाश)। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में संविधान दिवस एवं बिलासपुर प्रयास एकेडमी से आये शिक्षकों द्वारा कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं प्राचार्य द्वारा संविधान की उद्देशिका वाचन कराते किया गया,  कार्यक्रम में सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी डी जांगड़े ने आज के दिन के महत्व को सभी को बताया तथा उपस्थित छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। इसके कर्ई हिस्सा यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, कनाडा और जापान से लिया गया है। पूरा संविधान तैयार करने में दो वर्ष, ग्यारह माह अठारह दिन लगे थे। 26 जनवरी,1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था। मूल रूप में भारतीय संविधान में 395 धाराएं,8 अनुसूची और 22 भाग है। संविधान के संबंध में यह भी बताया गया कि अंग्रेजी और हिंदी भाषा में लिखी गई है। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एल आर कोसरिया ने कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया। यह संविधान ही है जो हमें एक आज़ाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं , वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

कैरियर मार्गदर्शन के लिए प्रयास एकेडमी बिलासपुर के टीम रही मौजूद

आज महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जहां प्रयास एकेडमी बिलासपुर के प्रिंसिपल डॉ पदमाकर , सीईओ सचिन यादव एवं कॉर्डिनेटर विक्की सोनी मुख्य रूप से पहुंचे हुए थे जिन्होंने सभी छात्र छात्राओं को अपने जीवन मे किस तरह से अपने मंजिल को प्राप्त कर सकते हो उसके लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया। बिलासपुर जैसे दूर से आये शिक्षकों द्वारा इस तरह से नए नए कैरियर टिप्स प्राप्त करके काफी प्रफुल्लित नजर आए अंत मे सभी छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं, प्राध्यापक, कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version