गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का 20 और 21 जून को गरियाबंद जिला प्रवास में रहेगी। इस दौरान वे आम कार्यकर्त्ता और जनता से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी। जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमति रूपकुमारी चौधरी गुरूवार को बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता का आभार व्यक्त करेंगी। सवेरे 11 बजे झाखरपारा मंडल में बिरसा मुंडा चौक में स्वागत कार्यक्रम तथा हाई स्कूल भवन में सभा आयोजित है। इसी तरह दोपहर 12:30 बजे देवभोग गांधी चौक में स्वागत तथा सरस्वती शिशु मंदिर में आभार सभा होगी। दोपहर 2 बजे मैनपुर बस स्टैंड में स्वागत तथा मिडिल स्कूल के सामने आम सभा होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे मैनपुर बस स्टैंड में स्वागत तथा जिला सहकारी बैंक के सामने आम सभा आयोजित है। कार्यक्रम के बाद गुरुवार रात्रि गरियाबंद में विश्राम करेंगी। अगले दिन 21 जून को इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version