जगह
 जगह पूर्णाहुति दिया गया हवन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भक्तजन 

मैनपुर(गंगा प्रकाश)। क्वांर  नवरात्रि के महा अष्टमी पर पैरी माता मंदिर शिव मंदिर भाटीगढ़ बाजा घाटी दुर्गा मंच दुर्गा मंदिर वन परिसर धवलपुर मोहदा मंदिर में रखे गए मनोकामना जोत कलश रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज हवन-अनुष्ठान संपन्ना किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दिया। मंदिर परिसर में केवल कलश धारकों को ही प्रवेश करने दिया गया था। महाष्टमी के मौके पर शहर के विभिन्ना स्थानों पर जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महाष्ट्मी पर पैरी माता  मंदिर शिव मंदिर दुर्गा मंच दुर्गा मंदिर वन परिसर मैनपुर  में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। व्यवस्था संभालने पुलिस बल भी तैनात किया गया था। दोपहर तीन बजे यज्ञशाला में हवन-अनुष्ठान शुरू किया गया। इसमें मनोकामना जोत रखने वाले श्रद्वालु परिवार समेत पहुंचे थे। योगेश शर्मा वन परिसर मंदिर दुर्गा मंच नंद किशोर चौबे पैरी माता मंदिर राजेंद्र प्रसाद पांडे शिव मंदिर माखन दास वैष्णव पुजारियों द्वारा विधिवत हवन संपन्ना किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुतियां दीं।

मैनपुर नगर में दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया। मैनपुर भाटी गढ़ वन परिसर दुर्गा मंदिर बोरगांव बाजाघाटी पैरी माता मंदिर धवलपुर मोहदा  समेत अन्य जगहों पर संगठनों तथा श्रद्धालुओं द्वारा लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद लिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version