बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिलें के कई ग्रामो के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री का गंभीर शिकायत मिली थी। जिस पर कलेक्टर रजत बंसल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के तहत विगत 10 दिनों के भीतर कुल 140.38 लीटर अवैध शराब जप्त कर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के तहत ग्राम-बनगबौद, अर्जुनी, बांसुरकुली, भटगांव, बाजार पारा कसडोल, मुढ़ीपार, डमरू में 07 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 51.6 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 19.26 बल्क लीटर देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 45 ब.ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर निर्धारित कानूनों के धारा 34(1) (क),34(2),59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह ग्राम छांछी,डमरू, तेन्दुमुड़ी, वार्ड न.7, बिलाईगढ़, मोहतरा, वार्ड 12 बिलाईगढ़, टेढ़ी भद्रा में 8 प्रकरण कायम कर आरोपियो के विरूद्ध कुल 20 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 2.16 बल्क लीटर  देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 2.16 ब. ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर 34(1) (क),(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। पलारी एवं कसडोल में 2 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 0.20 ली. देशी मदिरा जप्त कर 36(सी) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकार कुल 17 प्रकरण कायम किये गये, जिसमें अन्य राज्य की मदिरा के 03 प्रकरण,कुल जप्ती मदिरा 71.6 ब.ली. महुआ शराब एवं 21.62 ब.ली. देशी तथा 47.16 मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शामिल है


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version