गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनां मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित करने अनेक प्रचार के कार्यक्रम आयोजित कर गांव गांव में ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव में अपना मत अनिवार्य रूप से देने प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिंगेश्वर विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत शुभ सेवरा क्लस्टर संगठन श्यामनगर की महिला सदस्यों ने मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभाई। इसके माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़, नाटक, सुआ नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता कलश एवं दीपक जलाकर रैली निकाली गई। साथ ही सदस्यों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। मतदाता जागरूकता लाने हेतु अमृत सरोवर तालाब में दीप जलाकर दीपदान भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत फिंगेश्वर के एडिशनल सीईओ ज्योति बाला, बीपीएम ठाकुर, पीओ रीना, अभय, क्षेत्रीय समन्वयक तेजस्वी सिंहा, रेवतीरमन, पीआरपी हीरालाल गायकवाड़, समस्त पंचायत सचिव क्लस्टर संगठन अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, रोजगार सहायिका व ग्राम संगठन पदाधिकारी, आरबीके, एफएल सीआरपी, जेंडर मास्टर ट्रेनर, समृद्धि राखी, कृषि मित्र, पशु सखी, पोषण सखी, सक्रिय महिला एवं बिहान की दीदीया तथा गांव के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version