गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ,भाजपा महिला मोर्चा लवन संध्या राजेत्री, जनपद पंचायत सदस्य बलौदाबाजार रानी यादव, भाजपा महिला मोर्चा संडी बंगला निर्मला रजक ,भाजपा महिला मोर्चा कसडोल निर्मला साहू सहित सभी भाजपा नेत्रियों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण विधेयक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का स्वागत करते हुए प्रदेश के महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। महिला आरक्षण बिल पारित कराने के लिए पिछले 27 साल में मौजूदा सरकार समेत 4 सरकारों की ये 11वीं कोशिश है। इस विधेयक में केंद्र सरकार द्वारा कहा गया है कि लोकसभा, सभी राज्यों की विधानसभा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में ‘यथांसभव एक तिहाई सीटें’ महिलाओं के लिए आरक्षित होगीं। इन सीटों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी। देश की संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कार्य किया है जिसका वादा भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था, इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश सेवा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर यह सिद्ध किया कि आज की नारी पुरूष से कहीं पीछे नहीं निश्चित ही यह बिल नारी सशक्तिकरण की दिशा में वरदान साबित होगा, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की नीति और नीयत में है महिला सशक्तिकरण, आज 27 सालो से लंबित महिला आरक्षण बिल को पारित करना नए संसद भवन की सबसे सार्थक आरंभ को दर्शाता है। इस फैसले के लिए मैं प्रदेश की समस्त नारी शक्ति की ओर से अपनी सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूँ। कांग्रेस और उसके साथियों ने सत्ता मोह में महिला आरक्षण बिल को लटकाए रखा, जबकि भाजपा सरकार ने 4 बार बिल को पारित कराने की कोशिश की। मोदी सरकार का यह निर्णय नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढ़ाएगा और एक मंत्र जो नारी शक्ति का प्रतीक है “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” उस मंत्र को आज देश की जनता के सामने परिलक्षित किया है। देश की प्रत्येक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version