कोंडागांव (गंगा प्रकाश)– जिला मुख्यालय के बाजार पारा स्कूल में विद्यालयीन बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साईकिल वितरण किया गया। अतिथि के रूप मे कोंडागांव महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो के साथ किशोर ध्रुव,गुड्डू यादव,रितेश गोयल बब्बू दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।महिला शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना शासन की एक महती योजना है जिससे बालिकाओं के स्कूल आवागमन को सुलभ बना दिया है बालिकाएं आत्मनिर्भरता के साथ स्कूल से घर आ जा सकती हैं व अपना बहुमूल्य समय बचा कर उस समय का सदुपयोग भी कर सकती हैं।
There is no ads to display, Please add some
