अंबागढ़ चौकी(गंगाप्रकाश)-ब्लाक के ग्राम मांगाटोला में दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,इस जस झांकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अध्यक्षता रिखुराम साहू,विशेष अतिथि ज्योति साहू, चुनबाई, देवेंद्र साहू थे।
खुज्जी विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांगाटोला में दो दिवसीय जस झांकी आयोजन में पहुंचे जगजीत सिंह भाटिया ने कहा आज नवरात्रि के अवसर पर जस झांकी के आयोजन से हमें हमारे सनातन धर्म संस्कृति की गाथा का बोध होता है।हमे जस झांकी के माध्यम से हमारे देवी देवताओं के यश गान का अवसर प्राप्त होता है।जो हमारे पीढ़ी के लिए नितांत आवश्यक है।अलग अलग मंडली देवी के अलग अलग अवतार और रुपों का वर्णन जस झांकी के माध्यम से करते है।
उक्त कार्यक्रम में भारत भूषण ठाकुर, मदन साहू, अमर खोबरागढहे, दुर्गा प्रसाद दखने, हेतराम साहू,एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
