छुरा (गंगा प्रकाश)। मां शाकंभरी शक्तिपीठ लोहझर तहसील-छुरा में शाकंभरी समाज छुरा क्षेत्र द्वारा चैत्र नवरात्र पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।दिनांक-11-04-24 को मरार पटेल समाज के प्रणेता ज्योतिबा फुले का जन्मदिन मनाया गया। शाकंभरी समाज द्वारा समाज निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उन्हें नमन किया गया। दिनांक-12.4.2024 को राजिम विधानसभा क्षेत्र का विधायक रोहित साहू का शाकंभरी-शक्तिपीठ प्रांगण में आगमन हुआ।शाकंभरी समाज द्वारा विधायक रोहित साहू का भव्य स्वागत किया गया। पंचमी पर्व के पावन अवसर पर मां भगवती शाकंभरी का विशेष श्रृंगार कर शाकंभरी समाज द्वारा पंचमी पूजन किया गया गया। महाष्टमी पर्व पर मां भगवती शाकंभरी देवी का विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामनवमीं के पावन अवसर पर शाकंभरी समाज द्वारा मनोकामना जोत का विसर्जन शाकंभरी सेवा जस समिति के द्वारा माताजी के जसगीत के साथ किया गया। तत्पश्चात शाकंभरी शक्तिपीठ प्रांगण में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव एवं ब्रह्मलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण महाराज जी सिरकट्टी आश्रम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से शाकंभरी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मनाया गया। शाकंभरी समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज के सभी लोगों को भगवान श्री रामचंद्र के आदर्शों पर चलने एवं ब्रह्मलीन संत भुनेश्वरी शरण महाराज द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए सही मार्ग में चलने का आह्वान किया गया। उक्त अवसर पर शाकंभरी समाज के संयोजक नारायण पटेल छुरा, संरक्षक नारायण पटेल लोहझर, श्यामलाल पटेल लोहझर, संतोष पटेल परसदाखुर्द, सलाहकार हेमलाल पटेल लोहझर, जीवन पटेल पिपराही,राजा रूपसिंग पटेल बोड़राबांधा, अध्यक्ष कृष्णकुमार पटेल पिपराही, उपाध्यक्ष थुकेलराम पटेल अमेठी, कोषाध्यक्ष धनीराम पटेल बोड़राबांधा, सचिव योगेश पटेल लोहझर, महामंत्री राधेलाल पटेल ओनवा,अंकेक्षक वेदराम पटेल छुरा,सह सचिव भीखम पटेल जरगांव, उप कोषाध्यक्ष कुशल पटेल खरखरा, संचालक नोहर पटेल, हेमलाल पटेल लोहझर, मां शाकंभरी शक्ति संगठन के संयोजक चंद्रवती पटेल छुरा, अध्यक्ष लक्ष्मीबाई पटेल लोहझर, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णिमा पटेल लोहझर, उपाध्यक्ष प्रमिला पटेल बिरझाबाई पटेल, सचिव अनूपा पटेल, कोषाध्यक्ष शकुंतला पटेल, महामंत्री अरुणा पटेल,अंकेक्षक उर्वशी पटेल, संचालक यमुना पटेल, चंद्र किरण पटेल लोहझर एवं शाकंभरी समाज से घनाराम पटेल, भूषण पटेल(पंडा), शाकंभरी सेवा जसगीत समिति से जगन्नाथ पटेल, गिरवर पटेल, बाबूलाल पटेल,पुरुषोत्तम पटेल, श्रीराम पटेल,चमन पटेल, बिसाहू राम निषाद,नकुल पटेल, खेदूराम पटेल, भोजराम पटेल,रिखीराम पटेल, ईश्वर पटेल, घनाराम पटेल,चंपेश्वर पटेल, प्रभुलाल पटेल, अमित पटेल,संतू पटेल,कोपेश्वर पटेल, यादराम पटेल,मूलचंद पटेल,जागेश पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version