अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग (गंगा प्रकाश)। मामूली झगड़ा को सुलह करने की बात को लेकर वाद विवाद बढ़ने पर हाथ मुक्के व धारदार हथियार से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के एक विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही से सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध कार्यवाही की है। 

                                           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत दिवस 02 नवंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान सुपेला में एक व्यक्ति को चाकू से मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि गौतम नगर सुपेला का रहने वाला धीरज महानंद उर्फ टकला को चाकू मारा गया है , जिसे शासकीय अस्पताल सुपेला ले गये है। यह भी जानकारी मिली कि राहुल उर्फ राहुला अंकुश एवं अन्य के द्वारा धीरज महानंद की हत्या कारित किया है। मृतक की पत्नी श्रीमती शारदा महानंद की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1179/2024 धारा 103(1) , 3(5) , 238 , 249 बीएनएस एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम आरोपियों की पतातलाश में लग गई। आस-पास के क्षेत्र , रेल्वे स्टेशन , बस स्टैण्ड , उनके रिश्तेदारो व रोज उठने बैठने वाली जगहों पर पतातलाश किया जा रहा था। आस-पास में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को भी खंगालने के बाद पता चला कि आरोपी राहुल उर्फ राहुला , अंकुश एवं अन्य को कुम्हारी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राहुल एवं रोशन यादव व एक नाबालिक बालक से पूछताछ करने पर बताया कि धीरज महानंद के भतीजा का 02 नवंबर को झगड़ा हो गया था। सुलह करने के लिये धीरज महानंद को लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान के पास बुलाये , जहां समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया और लडाई झगड़ा शुरू हो गया। जब धीरज महानंद वहां से भागने लगा तब तीनो मिलकर हाथ मुक्के व धारदार चाकू से धीरज महानंद के छाती एवं पीट में वार कर हत्या कारित किये है। घटना में प्रयुक्त चाकू को छुपाया था , जिसे पुलिस को जप्त कराया। आरोपी राहुल उर्फ राहुल एवं रोशन यादव को सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इसी प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध भी विधिवत कार्यवाही की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं निरीक्षक तापेश्वर नेताम(एसीसीयू) , सउनि राजेश सिंह , पूर्ण बहादूर(एसीसीयू) , आरक्षक पन्ने लाल , शहबाज , अनूप शर्मा , जुगनू सिंह , संतोष गुप्ता , उपेन्द्र सिंह , अजय गहलोत , रिंकु सोनी , गुनीत निर्मलकर(एसीसीयू) , सूर्य प्रताप सिंह , दुर्गेश सिंह , राजू राणा संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपीगण – 

राहुल सिंह उर्फ राहुला पिता किशुन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला मधुरम ज्वेलर्स के पास सुपेला , रोशन यादव पिता श्याम बिहारी उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव नगर पारस काॅपरेटिव के पास सुपेला और एक विधि से संघर्षरत बालक।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version