अशोक अग्रवाल

दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने विवाद को लेकर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। कल दिन भर इस घटना की वजह से पुलिस के आला अफसरों की खासी परेड तो हुई ही साथ ही थाना घेर नारेबाजी कर पूरे क्षेत्र में अशांति का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने रात में पैदल मार्च निकाल शांति कायम करने का प्रयास भी किया। चारों ओर थाने के प्रभारी, सीएसपी और एसपी भी काफी देर तक थाना पहुंच मामले की जानकारी ले माहौल को शांत कराने जुटे रहे।

बताया जा रहा कि कल सुबह दो लोगों में हुई मारपीट के बाद कांग्रेस-भाजपा के लोग कार्रवाई को लेकर आमने सामने हुए। पूरी घटना थाने के सामने ही होती रही। मामला बढ़ने पर पूरा थाना परिसर को छावनी में तब्दील करना पड़ा। माहौल गरमाना देख लोगों को खदेड़ने पुलिस ने लाठी भी लहराई। देर शाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव खुद थाने पहुंचे और बीजेपी नेताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

विवाद की शुरूआत कल सुबह इंदिरा चौक हनुमान मंदिर रामनगर के पास हुई।वैशाली नगर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रवीण कुमार सोनी वैशाली नगर मंडल भाजपा का उपाध्यक्ष है। वह मंगलवार सुबह फिटनेस वारियर जिम एक्सरसाइज करने गया था और जब वह जिम से बाहर आया तो सामने हनुमान मंदिर के पास कांग्रेसी नेता रिच्ची उर्फ गुरप्रीत सिंह और लक्की हंस उर्फ यस उसके ऊपर कमेंट करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस पर प्रवीण ने उनका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोपहर में वैशाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया था। कांग्रेसी नेता के पक्ष से गुरप्रीत सिंह (34 वर्ष) राम नगर वार्ड 19 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इंदिरा चौक के पास हनुमान मंदिर में पूजा करने गया था। मंदिर से बाहर आया तो भिखारियों को पैसे व प्रसाद दे रहा था तभी सामने खड़े प्रवीण सोनी और पवन सिंह ने कमेंट पास किया। पूछने पर गाली-गलौज कर जैक रॉड से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई है। इस मामले पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण सोनी, पवन सिंह के खिलाफ धारा 294,323 , 34 के तहत मामला दर्ज किया है ।

गौरतलब हो कि मंगलवार सुबह दोनों गुटों में मारपीट के बाद शाम को फिर से मामला तुल पकड़ने लगा। भाजपा नेता के पक्ष में बजरंग दल व भाजपा के नेता और महिला नेत्री पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं का भी वहां पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद भाजपा और कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। भाजपा नेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेसी नेता व उसके साथियों ने उसके लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया और उसके साथ गलत हरकत की है हालांकि जब थाने का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें ऐसा कुछ भी नहीं दिखा। देर शाम तक भाजपा की तरफ से कई नेता वैशाली नगर थाने पहुंच गए थे। थाने में 100 से अधिक पुलिस बल व कई थानों के टीआई पहुंचे।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुद बीजेपी नेताओं को सीसीटीवी फुटेज दिखाया और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। इसी दौरान कुछ भाजपा समर्थक एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों पर सत्ता पक्ष से मिले होने और कार्रवाई न करने की बात कहते नारेबाजी करने लगे। इस पर वहां से लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने सभी को वहां से सामान्य बल प्रयोग करके खदेड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। रात में एएसपी सिटी संजय ध्रुव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस घटना के बाद किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने पूरे वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला हालांकि उस समय तो पूरा माहौल शांत हो गया था। लेकिन देर रात फिर से दोनों गुटों में मारपीट की बात सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई हैम


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version