करन अजगल्ले

सक्ती (गंगा प्रकाश)। रविवार को बसपाइयों ने बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मंचस्थ अन्य अतिथियों मे पूर्व विधायक लालसाय खुंटे,मनहरण मनहर, बाबूलाल चंद्रा, वेदराम कुंटे, जी डी प्रधान, रामकुमार चंद्रा, सुनीता चंद्रा, श्यामा देवी चंद्रा, नूतन सोनवानी, जी आर बंजारे, अरूण सोनवानी, फ़ेंकु राम बर्मन, रामकुमार कुर्रे, की आर मनहर, उदय मधुकर, प्रद्युम्न लहरे, पुरूषोत्तम कोसले सहित जैजैपुर, चंद्रपुर तथा सक्ती विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व मायावती के अनुयायी मौजूद रहे।‌ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने बसपा सुप्रीमो बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती को आयरन लेडी बताते हुए उन्हें इस देश में आने वाले भविष्य में भारत देश का होने वाले प्रधानमंत्री भी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें अधिकार तो दे दिया है लेकिन आज भी इस देश में मनुवादी सोच व विचारधारा हावी है। इसके खात्मा के लिए हमें बहन मायावती जी का हाथ मजबूत करने की जरूरत है। आज देश में एक तरफ मनुवादी ब्यवस्था चल रही है तो ठीक इसके दूसरे तरफ अंबेडकरवाद भी इस देश की सामाजिक व्यवस्था में स्थापित होने के लिए संघर्षरत है। आज देश में समतामूलक मानवतावादी व्यवस्था कोई लागु करा सकती हैं तो वो दैश की एकमात्र नेता हमारी नेता बहन मायावती जी है। हमें उनकी नीतियों पर आस्था विश्वास जताते हुए तन मन धन धन से जोशोखरोश के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लालसाय खुंटे ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा सुप्रीमो मायावती को 67वैं जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बहन जी वर्तमान समय में संतो गुरूओं एवं महापुरुषों की समतामूलक मानवतावादी विचारधारा‌ की सबसे बड़ी ध्वजवाहक बताते हुए बाबासाहेब आंबेडकर तथा मान्यवर साहब कांशीराम के विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली एक मात्र नेता बताया। पूर्व विधायक खुंटे ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मायावती जी के नेतृत्व में बहुजन समाज इस देश की‌ हुक्मरान समाज जरूर बनेगा। इसके लिए हमें अपनी नेता के ऊपर आस्था व विश्वास जताते हुए तन मन धन से कार्य करने की जरूरत है। सक्ती जिला संरक्षक मनहरण मनहर ने कहा बहन मायावती जी ने अपने परिश्रम त्याग व मेहनत करके संतों गुरुओं तथा महापुरुषों की समतामूलक मानवतावादी विचारधारा‌ को देश में स्थापित करने का कार्य किया है।‌ कार्यक्रम का सफल संचालन सक्ती जिलाध्यक्ष जी आर बंजारे ने किया तो वहीं श्यामा देवी चंद्रा ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा तथा पूर्व विधायक लालसाय खुंटे के नेतृत्व में बसपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में मरीजों को फल वितरण भी किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version