इंद्रजीत साहू

जांजगीर/पामगढ़ ( गंगा प्रकाश) -ग्राम पंचायत लोहर्सी के सरपंच चंद्रकिरण पटेल और पंचायत के पंचो के द्वारा मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि मंजूलता टंडन शामिल हुई ।

जिसमे मितानिन ज्ञान कश्यप MT, लता कुंभकार, शशिकला, सावित्री, बबिता, फूलबाई, पूर्णिमा, ग्राम पंचायत लोहर्सी सरपंच चंद्रकिरण पटेल, सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व सभापति ज. पं. पामगढ़ लोमश पटेल, सचिव इसेक लाल, भाजपा पामगढ़ मंडल महामंत्री कमल साहू, शिवनंदन, मोहन दिवाकर, खिखराम साहू, सुखीराम, गोपाल, मोंगरा, संतोषी, पंचगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

भाजपा नेत्री मंजूलता टंडन ने मितानिन दिवस पर बधाई देते हुए कहा मितानिनों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की संज्ञा दी गई है

गांव-गांव के पारा टोला में रहकर लोगों को मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवती, शिशुवती, ऊपरी आहार के घर परिवार भ्रमण, गर्भवती पंजीयन, प्रसव पूर्व चार जांच, संस्थागत प्रसव, महिलाओं की खास समस्याएं, गर्भावस्था में देखभाल, प्रसव के बाद माता के देखभाल करती हो। साथ ही सुरक्षित गर्भपात, महिला हिंसा रोकने, पोषण व खाद्य सुरक्षा, बच्चों का विकास, महिलाओं के अधिकार, स्तन कैंसर के लक्षण की जानकारी, पारा बैठक कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सहित अन्य कार्यों को भी निस्वार्थ भाव से करती हो ।

मंजूलता ने आगे कहा पारा मुहल्ले में चाहे बारिश हो धूप हो आप लोग पहुंचकर प्राथमिक उपचार देती हो और गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने में तत्पर रहते हो ।

आप लोगो के दृढ़ता पूर्वक मेहनत को मैं वंदन करती हूं ।

ग्राम पंचायत लोहर्सी के सरपंच चंद्रकिरण पटेल ने कहा छत्तीसगढ़ के मितानिन कार्यक्रम से सीख लेकर देश भर में ‘आशा’ कार्यक्रम बना जिसमें आज 10 लाख महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। आप मितानिन छत्तीसगढ़ का गौरव हो । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस साल वैश्विक स्तर पर आपके योगदान को सराहा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version