लगातार बारिश में निचले एरिया पर रखें विशेष ध्यान,जलभराव पर  एसडीएम,सीईओ,सीएमओ करे त्वरित कार्रवाई

कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर चंदन कुमार ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। जिसमें उन्होनें मुख्यमंत्री के घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।.उन्होनें आज बैठक में राजस्व कोर्ट में लंबित आवदेनो की बढ़ती संख्या पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा के भीतर आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए है।इसके साथ ही जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते महानदी-शिवनाथ नदी के तटीय गावों में जलभराव की समस्या हो सकती है। इसके लिए सभी एसडीएम,जनपद सीईओ एवं सीएमओ अपने अपने क्षेत्र में ऐसे जगहों को पूर्व से चिन्हाकन कर समुचित व्यवस्था कर लेवे। इसके साथ ही आज बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। मानसून के सक्रिय होने से खेती किसानी के कार्य मे तेजी आ गयी है। अतः किसी भी किसान को खाद-बीज के उठाव में तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखें। सोयायटी एवं बैको में समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए है। बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों के 

बारे में भी जानकारी ली और विभाग प्रमुखों से कहा की सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। इसके साथ ही आज समय सीमा की बैठक में बिना पूर्व जानकारी दिए अनुपस्थित होने पर 2 अधिकारी सीएसईबी ई ई कसडोल एस एस पांडव,एवं लोक निर्माण विभाग सेतु एसडीओ रंजना कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए 3 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आज बैठक में रीपा,मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना,बेरोजगारी भत्ता,पौनी पसारी, जल जीवन मिशन,श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक,सुराजी गांव योजना, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार,मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी दुलार योजना,वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किए। इसके साथ ही सभी जिला अधिकारियों को अपने अपने स्तर में आवेदकों निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में डीएफओ मयंक अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन,एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण,सभी एसडीएम, सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version