फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजू साहू ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर घोषणा करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में कॉपी-पेस्ट की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री बघेल के पास छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर कोई विजन नहीं है। इसलिए अन्य राज्यों में जो योजनाएं चलती है उन्हें वे अपने प्रदेश में लागू करने का काम करते है। श्री साहू ने कहा कि दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है उसी तरह कांग्रेस की सरकार की सत्ता में वापसी के लिए मुख्यमंत्री घोषणा पर घोषणा करते जा रहे है लेकिन ये घोषणाएं पूरी कब होंगी यह किसी को मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की लड़कियों से छेड़़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने की घोषणा की सच्चाई यह है कि यह कानून लागू करने के बाद भी राजस्थान में महिलाओं से दुराचार की घटनाएं बढ़ी है। प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया द्वारा बलरामपुर के दुष्कर्म की घटना को छोटी बताने का हवाला देकर श्री साहू ने कहा कि घटना का विरोध करने के बजाय बलात्कार के मामलों की तुलना की जा रही है। राजू साहू ने सवाल किया कि क्यों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न कर पीड़िताओं को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया ? जो प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए होता है, कांग्रेस सरकार में वह प्रशासन महिलाओं के साथ मारपीट क्यों कर रहा है ?


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version