अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का देवगुड़ी में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी, जनजातीय चित्रकला प्रदर्शनी के साथ-साथ देश के 21 राज्यों के 28 आदिवासी नर्तक दलों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर सीएम साय ने लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनायें दी। उन्होंने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित शहीद वीर नारायण सिंह , शहीद गेंद सिंह , गुण्डाधुर को नमन करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करके जनजातीय समुदाय का गौरव बढ़ाया है। इसके लिये उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य शुरूआत 13 नवम्बर से जशपुर से हो चुकी है , पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समुदाय की जितनी चिंता की  है , उतनी किसी ने नहीं की है। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने देश की दस करोड़ जनजातीय आबादी के कल्याण के लिये पृथक मंत्रालय बनाया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पीएम मोदी बिहार के जमुई से 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासी गांवों के समग्र विकास के लिये धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिये अस्सी हजार करोड़ रूपये का प्रावधान है। इससे छत्तीसगढ़ राज्य के 6,691 आदिवासी गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातीय समुदाय के कल्याण के काम होंगे। कार्यक्रम के आरंभ में सभी 21 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों के आकर्षक मार्चपास्ट के दौरान लोगों ने करतल ध्वनि कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि यह आयोजन कला , संस्कृति , परंपरा और देश की रक्षा के लिये प्राणों का न्यौछावर करने वाले महापुरूषों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गाें के बेहतरी के काम तेजी से कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव , वन मंत्री केदार कश्यप , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , खेल मंत्री टंक राम वर्मा , राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह , पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू , विधायक पुरंदर मिश्रा , गुरू खुशवंत सिंह साहब , मोती लाल साहू , इंद्र कुमार साहू , अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि , मुख्य सचिव अमिताभ जैन , प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग सोनमणि बोरा , मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version