किसानो ने विधायक आशीष छाबड़ा को केले के गुच्छों में तौल कर किए स्वागत

ग्राम डूंडा के 348.05 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण सहित भूमिपूजन किया गया

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंडा में आयोजित कृषक सम्मान एवं भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा हुए शामिल…

        सर्वप्रथम भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में माल्यार्पण कर मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित किसान कुटीर भवन 13.59 लाख, नाली निर्माण कार्य 1.77 लाख का लोकार्पण सहित *डूंडा से बैजलपुर पहुंच मार्ग 242.69 लाख एवं बैजलपुर से संडी पहुंच मार्ग 90 लाख रुपए का विधि विधान से पूजा पाठ कर शिलान्यास किए 

               इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कुटीर भवन की  शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि किसानों की बेहतरी के  छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है,किसान साथी कड़ी धूप, बरसते बारिश में तपस्या कर,हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता है,ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी 2100 रुपये समर्थन मूल्य और 300 रू.बोनस देने की बात करते थे लेकिन किसान साथियो को कुछ नहीं दिया गया ना ही समर्थन मूल्य मिला और ना ही धान का बोनस मिला 

भाजपा की सरकार हमेशा किसानो को धोखा देने का काम किया लेकिन प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों का कर्जमाफ किया गया. कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है. आज 2500 रुपये के धान के समर्थन मूल्य किसानों की धान की खरीदी सरकार कर रही है,कांग्रेस सरकार के फैसलों से प्रदेश का किसान खुशहाल है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है,और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े हैं, प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता के साथ नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में काम रह रही है,किसान हितैषी नीति और फैसलों से प्रदेश के किसान समृद्ध हो रहे हैं, देश में धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान उत्पादक किसानों के लिए 01 नवंबर से समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी शुरू हो गई है, हमारे किसान साथियों के धान खरीदी किसी तिहार से कम नहीं है,समूचे देश में छत्तीसगढ राज्य ऐसा पहला राज्य है जहा धान की खरीदी 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है,और इस वर्ष किसान भाईयों की धान की खरीदी  2640 एवं 2660 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है,सेवा सहकारी समिति डुंडा के अन्तर्गत 1228  किसान भाइयों के 1675.76 हेक्टेयर धान रकबा के अनुमानित लगभग 62 हजार क्विंटल धान विक्रय होनी है किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखायी दी किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं गई है, किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए गए है, धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है,शासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु शुरू किये गये टोकन तुंहर हाथ एप की भी शुरुवात किया गया है,ऐप के माध्यम से किसानों को अपना धान विक्रय करने हेतु आवश्यक टोकन प्राप्त करने में सुविधा होगी इससे किसानों के समय की भी बचत होगी प्रदेश के किसान भाईयो की चेहरे में खुशी की लहर है,छत्तीसगढ़ सरकार सुराजी गांव योजना अंतर्गत के माध्यम से नरवा,गरवा, घुरवा एवं बारी संरक्षण एवं संवर्धन का कार्यक्रम प्रारंभ किया है,छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों, किसानों एवं पशु पालकों से 2 रु किलो की दर से गौठानो में गोबर की खरीदी की जा रही है,इससे ग्रामीणों, किसानों एवं पशु पालकों इससे आर्थिक लाभ हो रही है,गोधन न्याय योजना से खुले में पशु चराई फसलों की चराई की वजह से होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी ,किसान दोहरी फसल ले सकेंगे इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी ,गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार की जा रही है जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है,हमारी सरकार युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब की गठन किए की है इससे युवा अपनी प्रतिभाओं को आगे ला सकेंगे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न आयोजन सांस्कृतिक खेल के लिए प्रतिवर्ष राजीव हुआ मितान क्लब को 1लाख रु दे रही है, इस अवसर पर शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, टी आर साहू सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा,रीना मिथलेश वर्मा सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, दयासिंह वर्मा सदस्य मंडी बोर्ड, धनजय साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति ने भी सभा को संबोधित किया..

   साथ में होमलाल साहू सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, पार्वती मोहन वर्मा सरपंच, दरबारी राम साहू, घासीराम वर्मा,छगन साहू,सुदर्शन साहू,कमल वर्मा,खेमराज वर्मा, राजेन्द्र वर्मा,मोहित वर्मा,बहल वर्मा, राजकुमार बंजारे, जयप्रकाश साहू सभी सोसायटी अध्यक्ष,सहदेव साहू, दिलहरन साहू, छोटू राम साहू,सेवाराम साहू,भावसिंह राज,बोधन साहू,भुवन लहरे, किसून वर्मा,संतराम साहू, धनेश वर्मा,शिवकुमार वर्मा,चैनसिंह वर्मा,बिजेंद्र वर्मा,जकलू वर्मा, डोमन वर्मा,रामसिंग वर्मा,कृष्ण कुमार,श्यामसुंदर साहू,रमेश वर्मा,दिलीप साहू, छबील निर्मलकर,गोपाल वर्मा,अकल्हा देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे उपस्थित


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version