आवास योजना में जिले के 1071 हितग्राहियों के खाते में 3 करोड़ 62 लाख व बेरोजगारी भत्ता योजना में 4198 शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के खाते में 1 करोड़ 13 लाख रुपये अंतरण

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत  छत्तीसगढ़ के पात्र शिक्षित बेरोज़गार 1 लाख 16 हजार 737 हितग्राहियों के खाते में तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 49 हजार 157 हितग्राहियों के खाते में 151 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया।
      बेमेतरा जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजनांतर्गत 1071 हितग्राहियों के खाते में 3 करोड़ 62 लाख 5 हज़ार रुपये की राशि अंतरण की गई। वही राज्य शासन  की बेरोजगारी भत्ता योजना में जिले के 4198 शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के खाते में 01 करोड़ अधिक रुपये अंतरण किए।
    मुख्यमंत्री के इस वर्चुअल कार्यक्रम को बेमेतरा कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, दोनों योजनाओं के कुछ हितग्राही शामिल हुए। जिला प्रशासन ने इसकी खास व्यवस्था की थी। इस मौके पर कलेक्टर पी.एस. एल्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ अनिल कुमार बाजपेयी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
      कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने सभाकक्ष में हितग्राहियों और उपस्थित लोगो को मुख्यमंत्री की कहे गयी बातों को दोहराते हुए विस्तार से जानकारी दी और लाभ बताये। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि केन्द्र से स्वीकृति नहीं मिलने पर नये हितग्राहियों को आवास दिलाने राज्य सरकार स्वयं ही इसके लिए योजना बनाएगी और पात्र लोगों को लाभ मिलेगा।
    मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में इस आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव कौशल विकास श्रीमती शम्मी आबिदि, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक रजत बंसल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version