रायपुर(गंगा प्रकाश) राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीटीआई ग्राउंड परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए आयोजित महिला मड़ई में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राजगीत के साथ  राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अतिथियों राजकीय  गमछा और जीवन का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, विधायक  रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर,छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग और  राज्य महिला आयोग की सदस्यगण  सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर को सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए नवा बिहान योजना की महिला संरक्षण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों को भी सम्मानित किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के लिए 3% ब्याज की दर पर 4 लाख रुपए की ऋण राशि के चेक वितरित किए। पहला मौका है जब मुख्यमंत्री सर बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए महिला स्वसहायता समूहों को चार लाख तक की ऋण राशि का वितरण समूहों को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version