CGNEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शासकीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण

राजनांदगांव (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह मुद्रणालय छत्तीसगढ़ का एकमात्र शासकीय संस्थान है जहाँ विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने नवीन भवन का अवलोकन करते हुए वहाँ की प्रकाशन प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने भवन की आधुनिक सुविधाओं और कार्य के व्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

पुराना मुद्रणालय भवन अत्यधिक जर्जर हो चुका था, जिसके चलते नए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए भवन में पेपर गोदाम, प्रिंटिंग मटेरियल स्टोर, बाइंडिंग सेक्शन, कम्पोजिंग एवं रीडिंग रूम, टाइप स्टोर, कैमरा रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, सहित अधिकारियों के कक्ष और कुल 4 बड़े हॉल और 12 कमरे शामिल हैं।

लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, एवं कई जनप्रतिनिधि तथा मुद्रणालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भवन न केवल सरकारी प्रकाशनों की गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि शासन के दस्तावेजों को संरक्षित और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने में भी सहायक सिद्ध होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version