अरविन्द तिवारी 

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)-  सेना को किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये हर समय तैयार रहना चाहिये और इसके लिये संचालन तैयारियों को हमेशा पुख्ता तथा चौकस रखने की जरूरत है।

        उक्त बातें केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां सेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने सीमाओं की रक्षा , आतंकवाद का मुकाबला करने और जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद करने में सेनाओं की भूमिका की सराहना करते हुये जोर देकर कहा कि देश की एक अरब से भी अधिक आबादी को सेना पर पूरा भरोसा है और सेना देश का सबसे विश्सनीय संगठन है। उन्होंने कहा कि मुझे सेना और उसके नेतृतव पर पूरा भरोसा है। रक्षामंत्री ने उच्च स्तर की संचालन तैयारियों और क्षमता के लिये सेना की सराहना करते हुये कहा कि यह संतोष तथा खुशी की बात है कि सेना उद्योग जगत के साथ मिलकर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित करने के प्रयासों को तेजी से आगे बढा रही है। इससे आत्मनिर्भरता के साथ साथ स्वदेशीकरण के बल पर सैन्य आधुनिकता को बल मिलेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि सेना देश की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिये हमेशा कमर कस कर तैयार है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों को देखते हुये हमें किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार रहना होगा और इसके लिये संचालन तैयारियों का हमेशा पुख्ता रहना बेहद जरूरी है।बताते चलें शीर्ष सैन्य कमांडरों का पांच दिन का सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ था जिसमें पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुये सेना को सशक्त और सक्षम बनाने के बारे में भी गहन विचार विमर्श होगा। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष तथा नौसेना और वायुसेना प्रमुख भी शीर्ष सैन्य कमांडरों के समक्ष मौजूदा सुरक्षा स्थिति तथा सशस्त्र सेनाओं की जरूरतों के बारे में अपने विचार रखेंगे। इस दौरान तीनों सेनाओं के बीच समन्वय तथा तालमेल बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।सेना के शीर्ष कमांडरों का सम्मेलन वर्ष में दो बार होता है और इसमें सभी प्रमुख कमांडर तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हिस्सा लेते हैं। सम्मेलन में सेना से सम्बन्धित मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों की रूपरेखा भी तैयार की जाती है। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version