आनंद भोई
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। उप स्वास्थ्य केंद्र झारा के फ्लोरोसिस प्रभावित ग्राम मुड़ियाडीह में स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों के दंत जाँच किया गया!इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर में गैर संचारी रोग की जाँच, जिसमें बी पी,शुगर,एवं स्वास्थ्य पोषण दिवस में बच्चों एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया! स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं जिसमें गर्भवती माताओं की प्रथम तिमाही में पंजीयन, जाँच, टीका, एवं इसके साथ ही इन हितग्राहियो को आयरन एवं फोलिक एसिड, कैल्शियम दवाई दिया गया!साथ ही उच्च जोखिम गर्भवती माताओं चिन्हित करना!शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने गर्भवती माताओं को सलाह दिया गया! साथ ही पोषण आहार, साफ सफाई, प्रसव के पूर्व चार जाँच अनिवार्य रूप से कराने के बारे में चर्चा कर सलाह दिया गया! उक्त शिविर में परिवार नियोजन के साधन के महत्व, लाभ के साथही बच्चों टीकाकरण,पूरक पोषण आहार, स्तनपान के महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया!उक्त स्वास्थ्य शिविर में दंत चिकित्सा मलिका मसीह, ग्रामीण चिकित्सा सहायक संगीता देवांगन, सेक्टर सुपर वाइज़र श्रीमती तुलसी औसर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एनकुमार रात्रे एवं मितानिन उपस्थित रहें हैं।
There is no ads to display, Please add some
