क्षेत्र सहित ग्रामीणो के लिए वरदान साबित होगा

पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  गरियाबंद जिले के दो दिवस प्रवास पर रहेंगे जिसकी शुरूआत छुरा ब्लाक से करेंगें इस बीच लोगो से मिलकर उनकी समस्या सुनेगें और मांगो को पूरी करेंगें ऐसे में मुरमुरा सहित अंचल के बहुप्रतिशत मांग जो हमेशा से मुरमुरा गांव में अंचल वासीयो की रही है। जिसमें प्रथम शिक्षा को लेकर है।बता दे कि जिसमें ग्राम मुरमुरा के वनांचल क्षेत्र में लगभग 22 गांव है यहाँ बारहवी पास होने के बाद इन स्कूली बच्चो को आगे पढाई के लिए लगभग 30 किलोमीटर राजिम, गरियाबंद, छुरा, या 70किलोमीटर रायपुर 45 कि. पी. अभनपुर जाना पड़ता है जो चारो दिशा में उच्च शिक्षा संस्थान शासकीय महाविद्यालय की सुविधा उपलब्ध नही है जिसके कारण यह क्षेत्र के अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है। जिसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा है। जिसमें ग्राम मुरमुरा में महाविद्यालय खुलवाने के लिए आस पास के 22 ग्राम पंचायतो का लिखित में सहमति है। यह ग्राम मुरमुरा का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहाँ पर महाविद्यालय की मांग की जा रही है जिसमें मुरमुरा विद्यालय चार सौ से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत है एवं आठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का केन्द्र बिन्दू हैं। ऐसे में अगर महाविद्यालय खुल जाता है तो बच्चों को आगे की पढा़ई जारी रखने में सुविधा मिलेगी क्योकि कालेज की दूरी होने से अधिकतर बच्चे बारहवीं के बाद पढा़ई छोड़ देते है यहाँ कालेज खुलने से मुरमुरा अंचल सहित पाण्डुका, तरिघाट, छुईहा, सांकरा, कुरूद, अतरमरा, रजनकटा, लोहर्सी, भेण्डरी, के छात्र छात्राओं को भी सुविधा मिलेगी जिससे अंचल वासियो के लिए अहम मुद्दा है। जिसको लेकर ग्रामीण हमेशा से मानो इस समय का इंतजार था। क्योकि इन मांगो को लेकर पूर्व में भाजपा शासन में अंचलवासियों ने आवेदन किया था पर मांग पुरी नही हुई। ऐसे में बघेल सरकार से क्षेत्रिय मांग को लेकर क्षेत्र वासियों को काफी उम्मीदे है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version