रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन तथा सहायक एआरओ पुष्पेन्द्र शर्मा एवं तहसीलदार सीता शुक्ला के संयुक्त मार्गदर्शन में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कम मतदान प्रतिशत वाले दूरस्थ अंचल के मतदान केंद्रों को चिन्हित करते हुए स्वीप टीम के द्वारा लांजा एवं खोरसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता गीतों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए प्रलोभन फ्री मतदान की शपथ करवाई।वहीं ग्राम लांजा निवासी 86 वर्षीय इतवारी कोसले ने अपनी लंबी मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि करेंगे अवश्य मतदान, बढ़ायेंगे लोकतंत्र की शान। वीप टीम ग्राम खोरसी एवं लांजा के सरपंच, ग्राम सचिव एवं बीएलओ, पटवारी तथा ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिशा पर पहल किया। मतदाता जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों,स्व-सहायता महिला समूह की महिलाओं,युवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रही।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version