अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)।देश के लिये जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर पंचायतों में 09 से 15 अगस्त 2023 तक ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत वीरों के सम्मान में प्रत्येक ग्राम पंचायतों से मिट्टी इकट्ठा कर आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक व एक अमृत वाटिका निर्मित देश के लिए सर्वोच्च बलिदान में सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिलापलकम का स्थापना किया जायेगा। जिसमें देश की आजादी के लिये बलिदान हुए प्रत्येक वीरों के नामों की पट्टीका लगाकर वीरों का श्रद्धांजलि दिया जायेगा। इस शिलापलकम का लोकार्पण 09 से 15 अगस्त 2023 के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायतों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। युवा वालंटियरों के माध्यम से प्रत्येक गांव से मिट्टी जनपद पंचायत स्तर तक लाया जायेगा, जिसको 27 से 30 अगस्त के मध्य कलश से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली भेजा जायेगा। भारतीय जन सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये सम्पूर्ण जानकारी भारत सरकार की वेबसाईटी https://yuva.gov.in/meri_maati_mera_     पर उपलब्ध है। विकासखण्ड ओड़गी में कार्यक्रम अन्तर्गत  09 अगस्त 2023 को 09 ग्राम पंचायतों (खोंड़, खैरा, दवनसरा, मोहरसोप, गिरजापुर, कालामांजन, चपदा, माड़र एवं सेमरा) में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन कर सभी जगह वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत ओड़गी मुख्यालय, हाउसिंग बोर्ड कैम्पस में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्य कार्यक्रम सम्पन्न किया गया है। इस दौरान श्री रणवीर साय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओड़गी, तहसीलदार श्री सालिकराम गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी श्री महेन्द्र कुशवाहा, संबंधित तकनीकी सहायक मनरेगा, ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version