गुरुचरण सिंह राजपूत

धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। टेंडा नवापारा के मेले में कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर वापस जा रहे नवयुवक को हाथी के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, मृतक का नाम जितेन्द्र राठिया पिता संतोष राठिया उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है जो कि दो भाइयों में छोटा था.घटनास्थल टेन्डा नवापारा क्षेत्र भेंगारी पंचायत के आश्रित ग्राम चारमार होना बताया जा रहा है! मृतक संतोष राठिया नंगोई ग्राम का निवासी बताया जा रहा, घटना लगभग रात 11से 11:30 के बिच की बताई जा रही है! नंगोई के ग्रामीण प्राइज जीतकर वापस घर जा रहे थे तभी रास्ते में हृदय विदारक घटना घटित हुई है! सूत्रों प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेन्डा नवापारा में लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष पर मेले का आयोजन हो रहा था जिसमे कबड्डी की प्रतियोगिता भी भी रखी गई थी जिसमें मृतक कबड्डी खेलने के उपरांत अपने सह पाठियों के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहा था मृतक सहपाठी मोटरसाइकिल चला रहा था तथा मृतक मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठा था वापसी के दौरान ग्राम पंचायत भेंगारी के आश्रित ग्राम चारमार में अचानक ही सड़क पर हाथी को सामने आता देख मृतक जितेंद्र राठिया भयभीत होकर मोटरसाइकिल की पिछली सीट से कूदकर हाथी से अपनी जाने उतर गया जबकि मोटरसाइकिल सवार सहपाठी युवक किसी तरह हाथी से बच निकला किंतु मृतक जितेंद्र राठिया को हाथी ने दौड़ाकर कुचल डाला जिससे मौके पर ही जितेंद्र राठौर की मौत हो गई! रात में ही घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई तथा जानकारी पाकर रात में ही मौके पर विभाग का अमला पहुंचा और जांच-पड़ताल कार्यवाही में जुट गई है! वही परिजन भी जानकारी पाकर घटनास्थल मौके पर पहुंच गए थे! वन विभाग द्वारा मृतक की लाश का पोस्टमार्टम उपरांत दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा जाएगा!!


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version