अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मॉर्निंग वॉक के दौरान हो रहे सड़क हादसों को रोकने पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान चलाते हुये सुबह काम पर जाने के लिये बस , सवारी गाड़ियों का इंतजार करते हुये रोड किनारे बैठने वाले लोगों को सड़क मार्ग से आवश्यक दूरी बनाकर बैठने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सड़क मार्ग के आजू-बाजू एवं किनारे पेड़ों पर रेडियम टिकली लगाकर सड़क मार्ग के किनारे एवं नो पार्किंग क्षेत्र पर खड़े भारी वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाही की गई। 

                                                       विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सड़क मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने वाले एवं व्यायाम आदि करने वाले लोगों की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार कर भाग जाने अथवा एक्सीडेंट की सूचना मिलती रहती है। इसका मुख्य कारण लोगों का व्यस्त सड़क मार्ग में असावधानी पूर्वक चलना एवं अभी ठंड के समय में सड़क में कोहरे आदि का फैलना है। उक्त बातों को दृष्टिगत रखते हुये जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आज सड़क मार्ग में मॉर्निंग वॉक एवं व्यायाम आदि करने वाले लोगों के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया।‌ जिसके तहत प्रातः छह बजे से नौ बजे तक यातायात एवं थानों के बल द्वारा सड़क मार्ग में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को सावधानीपूर्वक सड़क के किनारे मॉर्निंग वॉक करने , सड़क में व्यायाम नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा लोगों से बातचीत करते हुये बताया गया कि सुबह सड़क मार्ग खाली होने एवं अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के चक्कर में कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं , ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन साथ ही आप लोग भी सावधानी का पूरा ख्याल रखें। इसके साथ ही कई लोग जो काम की तलाश में अथवा बस , सवारी वाहन आदि की तलाश में रोड के किनारे बैठे रहते हैं , उन्हें सड़क से आवश्यक दूरी बनाकर सावधानीपूर्वक बैठने हेतु आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा सड़क मार्ग के किनारे स्थित पेड़ों पर वाहन चालकों को रात्रि , कोहरे एवं शाम के समय प्रदर्शित होने वाले रेडियम टिकली भी लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है , जिससे सुबह के समय सड़क में कोहरा आदि रहने से किसी वाहन चालक को भ्रम की स्थिति पैदा ना हो। इसी क्रम में सड़क मार्ग के किनारे एवं नो पार्किंग जोन में खड़े किये गये भारी वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई भी की गई है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पहल करते हुये जिन ग्रामों से भारी वाहन गुजरते हैं उन ग्रामों के नागरिकों को सुबह सडक मार्ग में टहलने , दौड़ने एवं व्यायाम आदि नही करने एवं हमेशा सावधानी बरतने हेतु ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त श्री सीमेंट संयंत्र के ट्रांसपोर्टर एवं ड्राईवर के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों का सख्त से पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दिया गया है। इस दौरान रात्रि के समय डिपर लाइट का प्रयोग करने एवं ग्राम से गुजरने के दौरान संयमित गति से चलाने हेतु निर्देशित करने के साथ ही कानून में निहित विविध प्रावधानों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं भारी वाहन गुजरने वाले ग्रामों में सुबह टहलने , दौडने वाले लोगों से सावधानी बरतने हेतु ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version