बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। संवेदनशील एवं जनहितैषी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा संपति संबधित अपराध में आरोपियो पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन मे  अति0पु0अ0  सचिन्द्र चौबे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा भाटापारा  के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण विनोद मंडावी के कुशल नेतृत्व में निपनिया पुलिस सहायता केंद्र थाना भाटापारा ग्रामीण के अपराध क्र. 309/2023 धारा 394,34भादवि में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विवरण इस प्रकार है दिनांक घटना समय 11/06/2023 के 14/30 बजे घटना स्थल बकुलाही-कोंसमंदा मार्ग प्रार्थी ज्ञानेश्वर ध्रुव पता बकुलाही के मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 22 J 3997 को 03 अज्ञात लोगों के द्वारा लूट कर भाग गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 309/2023 धारा 394,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिया गया। घटना स्थल पर आरोपियों का कपड़ा एवं गोदना को प्रार्थी द्वारा देखकर अवलोकन किया गया तथा संदेहियों को पता तलाश कर गवाहों के समक्ष थाना लाकर पूछताछ किया गया। 

उक्त मोटरसाइकिल को संदेहियों द्वारा लूट करना स्वीकार किया पूछताछ कर धारा 27 सा0 अधि0 के तहत मेमोरेंडम कथन लिया गया। मुताबिक मेमोरेंडम आरोपियों से कथन के *घटना में उपयोग किये मोटर सायकल क्र. honda CB Shine  CG 04 KT 9369 व लूट किए मोटरसाइकिल* को आरोपी (1) दयासागर बांधे पिता नेतराम बांधे (2) रजनीकांत ओझा पिता मिन्नू कुमार ओझा (3) एक अपचारी बालक के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर के तहत पर्याप्त सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जायेगा ।

उपरोक्त कार्यवाही प्रभारी निपानिया ईश्वर टोप्पो के विशेष टीम बनाकर थाना भाटापारा ग्रामीण पेट्रोलिंग एवं निपानिया पुलिस के द्वारा की गई।

आरोपियो के नाम

 01. दयासागर बांधे पिता हेतराम बांधे उम्र 21 वर्ष मजगांव थाना भाटापारा ग्रामीण

02. रजनीकांत ओझा पिता मिन्नू कुमार ओझा उम्र 18 वर्ष 08 महीना निवासी अंबेडकर चौक भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण

03. एक अपचारी बालक


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version