मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन का नंदिनी साहू को मिल रहा लाभ
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती नंदनी ओंकार साहू का अपने क्षेत्र के गांव-गांव में पूरे तामझाम एवं समर्थकों की भीड़ के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। आज उन्होंने ग्राम रोहिना,सेमराडीह,देवरी का दिन भर में भीषण गर्मी के चलते धुआंधार दौरा किया । इन ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान पड़ने वाले लगभग सभी मंदिरों,देवालयों में माथा टेका और ग्रामीणों के सुख समृद्धि की कामना की। उनका यह अंदाज मतदाताओं को काफी प्रभावित कर रहा है। नंदिनी ने अपने समर्थकों एवं मतदाताओं एवं बुजुर्गों से उगता सूरज छाप पर मोहर लगाकर आशीर्वाद देने की अपील की। सभी गांव में बैनर,पोस्टर,पंपलेट और नुक्कड़ जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं को अच्छा प्रभावित कर रही है। आज नंदिनी ने अपने प्रचार में भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 देने एवं धान की अतिरिक्त राशि 800 प्रति क्विंटल एक मुक्त दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी एवं विष्णु देव साय के सुशासन से तेजी से खुशहाली मिल रही है। मात्र 14 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुनाव में किए गए एक-एक वादों को पूरा किया है यही कारण है कि अभी 15 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की है। यही परिणाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आप लोगों को देते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मत पत्र में दो नंबर उगता सूरज में मतदान करना है।
There is no ads to display, Please add some
