मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति जनता पर भारी कच्चा तेल के दाम में आयी 31 प्रतिशत की कमी का लाभ तेल और गैस कंपनी को

रायपुर (गंगा प्रकाश):- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में आयी 31 प्रतिशत गिरावट के बावजूद प्रदेश की जनता को पेट्रोल डीजल के दाम में राहत नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की नीति है गरीब जनता को घर मे बचत करने रखे गुल्लक तक लूटो और पूंजीपतियों की तिजोरी भरो इसलिये मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार 39 रु प्रति लीटर में कच्चा तेल खरीद कर देश की जनता को 102 रु लीटर में पेट्रोल और लगभग 100 रु लीटर में डीजल  बेच रही है जबकि देश की जनता को पेट्रोल डीजल में कम से कम 18 रु प्रति लीटर का राहत मिलना चाहिये पेट्रोल डीजल के दामों में कमी का असर हर सेक्टर में दिखेगा खाद्य सामग्री दवाइयां कपड़ा स्टेशनरी ट्रांसपोर्टिंग,यात्री भाड़ा,कंट्रक्शन कार्य,टायर,ट्यूब,मोटर पार्ट्स,कृषि यंत्र कीटनाशक रसायनिक खाद, कॉपी,पुस्तक,स्टेशनरी,दूध,दही, स्टील,सीमेंट,रेत,गिट्टी सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी होगी एवं कृषि लागत मूल्य में भी कमी होगी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पूरी जी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 39रु प्रति लीटर में मिल रहा है अब आप देश में पेट्रोल डीजल के महंगाई के लिए किस को जिम्मेदार ठहरायेंगे कल तक आप पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार को जिम्मेदार ठहरा कर अपना पल्ला झाड़ लेते थे आज देश की जनता को साफ साफ दिख रहा है देश के भीतर पेट्रोल डीजल महंगाई के लिए मात्र मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति जिम्मेदार है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के नीतियों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हुई 31 प्रतिशत कमी का लाभ पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है।बल्कि इसका फायदा मोदी सरकार के संरक्षण में अम्बानी की पेट्रोलियम कंपनी की तरह ही 12 तेल एवं गैस कंपनियों कंपनियां उठा रही है अभी दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में ही तेल एवं गैस कंपनियों को 65100 करोड रुपए यानी इसके पहले तिमाही के रिकॉर्ड से 82 प्रतिशत के ज्यादा मुनाफा हुआ है केंद्र सरकार भी पेट्रोल डीजल के महंगे दामों और मनमाने एक्ससाइज ड्यूटी लगाकर गरीब जनता के जेब 2022 में ही 8 लाख करोड़ रुपया निकाल चुकी है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आंशिक वृद्धि होने पर  तत्काल देश के भीतर पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर देती है और जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी कमी होती है तब देश के भीतर पेट्रोल डीजल के दाम घटाए नहीं जाते हैं बल्कि उसका लाभ जनता को देने के बजाय तेल कंपनियां और सरकार उठाती है

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version