बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत लवन में भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया । भाजपा मंडल संडी के सैकड़ों कार्यकर्ता इस सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में शामिल हुये । मंडल अध्यक्ष साहू ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगातार एक महीने तक जनजागरूकता अभियान चलाकर उनके द्वारा किये गये जन हितैषी कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, कृतराम वर्मा, डागेश्वर वर्मा, पप्पू वर्मा, विजय कोशले, उमेश यदु, नंद जायसवाल, रामेश्वर धीवर, निर्मला रजक, मिथलेश साहू, भारती साहू, लता वर्मा, द्रौपती चन्द्राकर, ममता कन्नौजे, नंदनी साहू, मीना साहू, धनेश्वरी साहू, प्रभा वर्मा, जानकी वर्मा, हुलाश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, भागी धीवर, खिलेन्द्र साहू, जयभारत कन्नौजे, ऋषिकेश कन्नौजे, डिलेश्वर यादव, मुकेश साहू, मोनू साहू, मदन साहू, यशवंत तिवारी, भानसिंह ध्रुव, हिमांशु वर्मा, विक्की चन्द्राकर, दीपक कमल, मनीष दीवान, कमलनारायण साहू, देवप्रसाद राजपूत, अशोक साहू, किसन मनहरे, प्रेमचंद बांधे, कामेश्वर साहू, विजय बारले, बुधराम बंजारे, रवि साहू, झालूराम साहू, नेतराम पटेल, दुष्यंत साहू, राघव रजक उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some
