विनय सिंह 

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना की क्रियान्वयन में पूरी तरह विफल रही राज्य सरकार की नाकामी को लेकर जिला पंचायत सभापति बिंदिया अश्वनी मिरे ने मोर आवास, मोर अधिकार पी एम आवास योजना के  प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा एवं जिला प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव लाभ चंद बाफना द्वारा बेमेतरा जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दिए गए निर्देश के मंशानुरूप हाट बाजार एवं गांवों में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री आवास से वंचित एवं किस्त नही मिलने के कारण से मकान पूरा नही कर पाए बेघर हुए हरदी, लालपुर, जोगीपुर, घोठा, तिलईपार, भीमपुरी, गनिया के लोगों से चर्चा कर राज्य सरकार की नाकामी गिना रही है । श्रीमती मिरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे कई लोगों ने प्रधान मंत्री आवास मिलने की आस में अपने रहने की मकान को तोड दिए है। तो वहीं कई गांवों में प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ व तुफान के चलते मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों के रहने के लिए घर नही बचे है। ऐसे लोग कबेलु या टूटे फूटे मकानों में झिल्ली पन्नी डालकर या फिर दुसरे के यहाँ आश्रय लेकर रहने को विवश है। राज्य सरकार की संवेदनहीनता के चलते इन पिडित लोगों को प्रधान मंत्री आवास का लाभ नही मिल पा रहा है l राज्य सरकार जानबुझकर ग्रामीण क्षेत्रों मे पीएम आवास को बंद कर रखा है । जबकि शहरी क्षेत्रों में ये योजना लागू है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके मददेनजर भाजपा ब्लाक , जिला एवं प्रदेश स्तरीय दुर्ग में धरना प्रदर्शन करेगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान श्रीमती मिरे ने की है ।सरकार नरवा गरवा और कागजों में गोबर बेचकर आय गिनाने से बाहर नही निकल पा रही है। इस अवसर पर फोटकू राम जांगड़े, जितेन्द्र साहू, पवारा बाई, मंगलीन यादव, केजहा सेन, भजिहारिन बाई, केजा बाई, दशोदा, खोरबहरिन बाई, मिलापा बाई, सुन्दरी बाई ,भरत डहरिया, शारदा ध्रव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version