-निगम अमले ने सड़क फुटपाथ में सामान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की:

मिनी माता चौक पुलगांव:फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों को निगम ने हटाया:

दुर्ग (गंगा प्रकाश)। नगर पालिक निगम फाइट द बाइट अभियान का एक बड़ा हिसा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर मोर शहर मोर जिम्मेदारी एवं फाइट द बाईट मुहिम के अन्तर्गत दुर्ग नगर निगम में प्रतिदिन वार्ड वार अभियान चल रहा है।इन गतिविधि पर विशेष फोकस किया जा रहा है जिंसमे प्रतिदिन नालियों की तली की सफाई,सार्वजनिक क्षेत्र की सफाई, लगातर झाड़ियों की कटाई,बाजार क्षेत्रो में दुकानदारो द्वारा झिल्ली पन्नी बेचने पर  टीम द्वारा कार्रवाही के साथ जुर्माना भी लिया जा रहा है और मुक्कड़ की सफाई मच्छर उन्मूलन कार्य एवं मौसमी  बीमारियों के रोकथाम के लिए विशेष फोकस, सड़को पर सी एंड डी मलबे की साफ सफाई किया जा रहा है। आज मिनी माता चौक पुलगांव के आस पास से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। रोका – छेका शहर के मुख्य चौक चौराहों व गलियों से आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान में छोड़ा गया।शहर क्षेत्र के नहर नालाओ की सफाई के साथ साथ यातायात व्यवस्थित के अलावा चौक चैराहो के पोल से बैनर पोस्टर हटाने का कार्य किया गया। पुलगांव मिनी माता चौक से अमले ने सड़क फुटपाथ में समान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्थल से हटाकर सड़क, फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अवैध रूप से सड़क के किनारे व फुटपाथ पर कब्जा कर पान ठेले,फल ठेले,कपड़े दुकान के बाहर समान, कपड़े व अन्य सामग्रियों को फैलाकर दुकानें लगाई जा रही थी। सड़क, फुटपाथ पर मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें सजाने से अनावश्यक भीड़ एकत्रित होती थी, इससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी और आम नागरिकों एवम वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा होती थी। शहर भ्रमण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सहायक भवन निरीक्षण विनोद मांझी द्वारा सड़क व फुटपाथ में दुकान लगाने लोगों को समझाइश दी गई।दिन निर्धारित कर पहुंच रहा दल- अभियान में वार्डो के घरों में अब तक स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम पहुंच रही है। निगम स्वास्थ्य विभाग कूलर आदि के साथ ही ऐसी जगहों पर जहां जलस्रोत होने की संभावना है नष्ट किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाही के दौरान भुवनदास साहू,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा सहित टीम अमला मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version