करन अजगल्ले

सक्ति/ जैजैपुर। – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी 1 सूत्री मांग वेतन विसंगति दूर कराने हेतु सहायक शिक्षक साथी गण लामबंद होते जा रहे हैं,दिनांक 19 सितंबर 2022 को सक्ति जिला के जैजैपुर ब्लाक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक  मोहन मरकाम  का आगमन हुआ , साथ में  डॉ. शिव कुमार डहरिया कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी माननीय पीएल पुनिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन जैजैपुर में सम्मिलित हुए, उसी अवसर पर शक्ति जिला अध्यक्ष भोला शंकर साहू एवं जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम लाला निराला  के नेतृत्व में माननीय मोहन मरकाम  को वेतन विसंगति दूर कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया और प्रमुखता से बात को रखते हुए जिलाध्यक्ष भोला शंकर साहू जी ने कहा कि विगत 4 वर्षों से अपनी 1 सूत्री मांग वेतन विसंगति को दूर कराने हेतु हम लोग 109000 सहायक शिक्षक साथी लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविलियन के समय स्वयं कहा था कि संविलियन से वर्ग 1 और 2 को फायदा हुआ है परंतु वर्ग 3 के साथ छलावा हुआ है और सरकार ने घोषणा पत्र में भी वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया था, तब सहायक शिक्षक साथियों ने भरोसा करके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को सत्ता पर बैठाया है तथा सरकार वेतन विसंगति को दूर करते हुए सहायक शिक्षक साथियों को राहत प्रदान करें , इसलिए हम आप के माध्यम से पुनः वेतन विसंगति को दूर कराने हेतु ज्ञापन सौंप रहे है, तथा हमें छत्तीसगढ़ की सरकार पर पूरा भरोसा है कि हमारी मांग को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा करेगा । सभी बातों को माननीय मोहन मरकाम ने गंभीरता से सुना और आश्वासन दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार आप लोगों की मांगों के प्रति संवेदनशील है आप लोगों की मांगे सरकार की संज्ञान में हैं। इस दौरान भोला शंकर साहू जिलाध्यक्ष शक्ति, रामलाल निराला ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर, श्रीमती रंजीता राज महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर, रोशनी राठिया ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, नर्मदा कवंर महिला प्रकोष्ठ महासचिव, राधेश्याम यादव उपाध्यक्ष, रामप्रसाद माली उपाध्याय, जागृति कश्यप उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गौरीशंकर साहू उपाध्यक्ष, रामदयाल कंवर सचिव, राजेंद्र श्रीवास सहायक सचिव, जयप्रकाश लहरें संगठन सचिव, लखेश्वर रात्रे सह सचिव, कृष्ण कुमार राठिया, द्वारिका चंद्रा, संत कुमार वर्मन, रामेश्वर आदित्य, संजय कश्यप, कुंज बिहारी कश्यप, अभिमन्यु बघेल शक्ति, संयोगिता रात्रे, गोरेलाल साहू , वेद राम कश्यप , राजकुमार धारिया आदि सहायक शिक्षक गण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version