नई दिल्ली (गंगा प्रकाश):– कुछ कहानियां फिल्मी पर्दे पर सुपरहिट रही हैं खासकर अगर वो भारत और पाकिस्तान से जुड़ी हों. गदर, वीर-जारा जैसी तमाम फिल्मों के किरदार आज भी याद किए जाते हैं। अब सरहद पार कर एक मामला सामने आया जिसमें समझ नहीं आता कि इसे कहानी कहें या  साजिश, इसकी शुरुआत पाकिस्तान के शहर कराची से होती है जब भारत में मोबाइल पर खेले जाने वाले गेम पबजी का जादू बच्चों में सिर चढ़कर बोल रहा था। कराची की एक तंग गली में रहने वाली सीमा इस खेल के दौरान ही नोएडा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आई। आपको बता दें ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान ही सचिन और सीमा आपस में बात करने लगे। सीमा के मुताबिक उसे अब सचिन से बात करने की आदत लग चुकी थी। इसके बाद हजारों किलोमीटर दूरी कैसे मिटे इसके लिए दोनों ही प्लान बनाने लगे। सीमा की मोहब्बत पर उठ रहे कई सवाल अब सवाल उठता है कि क्या सीमा गुलाम हैदर सच में सिर्फ सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची थी या फिर वो कोई जासूस है। सचिन-सीमा की मोहब्बत ये कहानी अद्भुत है लेकिन मन में 5 सवाल भी उठते हैं। दरअसल, जब यह मामला दुनिया के सामने आया तब जांच के दौरान पुलिस को सीमा के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले थे। इसी आधार कार्ड को एडिट कर इसमें सीमा को सचिन का पति बताया गया था। दूसरा सवाल, पुलिस को सीमा के पास से कई मोबाइल फोन भी मिले हैं। ये मोबाइल पूरी तरह से टूटे हुए हैं। एक फोन में तो पाकिस्तान का सिम भी लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीमा को इतने सारे फोन इस्तेमाल करने की जरूरत क्यों पड़ गई थी और अगर उन्होंने इन फोन का इस्तेमाल किया भी था तो इसे तोड़ा क्यों गया? इस लव स्टोरी में एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर एक सामान्य सी महिला को पब्जी खेलने और उसके जरिए किसी से बात करने की समझ कहां से आई। सीमा और सचिन ने पुलिस को जो कहानी बताई है उससे ये तो साफ है कि सीमा को टेक्नोलॉजी और फोन का इस्तेमाल सही तरीके से कब और कैसे किया जाता है इसके बारे में बाखूबी पता है। 

आरोपों पर सीमा ने कहा…..

सूत्रों के मुताबिक, इन आरोपों पर सीमा कहती हैं, “मैं कोई जासूस नहीं हूं। सचिन से प्यार के चक्कर में ही मैंने घर से बाहर घूमना शुरू किया। पासपोर्ट भी बनवाए। ऐसे हमारे यहां की लड़कियों को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं होती.”सीमा आगे कहती हैं, ‘मैं एक गरीब परिवार की लड़की हूं, ज्यादा पढ़ाई लिखाई भी नहीं की है। हां मुझे थोड़े बहुत अंग्रेजी के शब्दों का ज्ञान है, लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि मुझे इंग्लिश आती है।

यह है मामला

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की इंटरनेट मीडिया के जरिए नोएडा निवासी सचिन से दोस्ती हुई थी।पबजी गेम खेलने के दौरान हुई दोस्ती के बाद दोनों की जान-पहचान बढ़ी और उनके बीच प्यार हो गया।सीमा पाकिस्तान से दुबई गई और फिर नेपाल आई, जहां उसने सचिन से शादी की थी।सीमा के चार बच्चे हैं. सीमा का पति गुलाम हैदर दुबई में नौकरी करता है। पांचवीं तक पढ़ी सीमा कराची से बच्चों को लेकर नेपाल आई और वहां से नोएडा तक आ पहुंची।

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास

सीमा के आईएसआई एजेंट होने का संदेह है।यही वजह है कि उसकी गतिविधियों व करीबियों की गहनता से जांच की जा रही है।नेपाल से आने के बाद सचिन ने सीमा से शादी के तथ्यों को छिपाकर नोएडा में अपने घर के पास किराये का मकान लिया था।जहां सीमा और उसके बच्चों को रखा था. एक वकील के माध्यम से सीमा का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास भी किया था।

चलिए सबसे पहले इस महिला की पहचान बताते हैं।

नाम- सीमा हैदरउम्र- 27 सालदेश- पाकिस्तानगुनाह- बिना वीजा भारत में घुसपैठ

दरअसल सीमा हैदर का ग्रेटर नोएडा के सचिन से इश्क चल रहा था. कहानी के मुताबिक, 3 साल पहले दोनों PUBG गेम खेलते वक्त ऑनलाइन मिले थे. फिर तीन साल तक ऑनलाइन दोनों की बात होती रही और एक दिन सीमा ने पाकिस्तान की सीमा पार करने का फैसला किया, लेकिन उसकी यही गलती भारी पड़ गई। अब सीमा और उसका प्रेमी सचिन सहित तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं।पुलिस ने बताया क‍ि जैसे ही पुलिस को पाकिस्तानी महिला के भारत में आने की खबर मिली फौरन जांच शुरू हुई।महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई कि कहीं उसका मकसद कुछ और तो नहीं और जो जानकारी निकल कर सामने आई उसके मुताबिक साल 2014 में सीमा की पहली शादी हुई थी,सीमा हैदर के कुल 4 बच्चे हैं जो साथ आए हैं।पति दुबई के शारजाह में नौकरी करता है और जबकि भाई पाकिस्तानी आर्मी में बताया जा रहा है।और इन्हीं जवाबों से पैदा होते हैं कई सवाल, जिनके जवाब सिर्फ सीमा गुलाम हैदर ही जानती है।

पहला सवाल- प्यार के नाम पर कोई साजिश तो नहीं रची जा रही ?

दूसरा सवाल- सीमा खुद भारत आई या पाकिस्तानी एजेंसी ने उसे भेजा ?

तीसरा सवाल- भारत आने के लिए उसने चोरी का रास्ता क्यों चुना ?

चौथा सवाल- भारत में घुसपैठ करने में सीमा की मदद किसने की ?

पांचवां सवाल- बॉर्डर पार करते वक्त सीमा सुरक्षा बलों की नजर से कैसे बच गई ?

ऐसे तमाम सवाल हैं जिनके जवाब खुद नोएडा पुलिस तलाश रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया क‍ि सीमा सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक को लेकर नोएडा पुलिस देश की तमाम बड़ी सुरक्षा एजेंसियों को पत्र लिख रही है। साथ ही सीमा गुलाम हैदर के दस्तावेज भी वेरीफाई कराए जा रहे हैं।जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि सीमा ने प्यार की खातिर सरहद पार की या उसका मकसद कुछ और था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version