कोण्डागांव तक पीछा कर किया गिरफ्तार,

 आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद,

हरदीप छाबड़ा

 मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी-प्रार्थी नरेन्द्र कुमार कोमरे पिता फूलसिंह कोमरे उम्र 49 वर्ष सा. वार्ड नं. 01 मोहला ने थाना मोहला आकर दिनांक 24.09.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/09/2022 के करीबन प्रातः 08:00 बजे घर में ताला लगाकर प्रार्थी अपनी पत्नी को डुण्डेरा स्कूल छोड़ने गया था। बच्चे लोग स्कूल चले गये थे घर में कोई नहीं था। प्रार्थी की लड़की कु. राखी कोमरे स्कूल से करीबन 11.00 बजे घर आयी तब दरवाजा में लगे ताला को खोल कर अंदर गई तब देखी ऊपर का सीट टूटा था तथा दूसरे कमरे को दरवाजा का एक पल्ला निकला हुआ था। प्रार्थी नरेन्द्र अपने अलमारी में रखें पैसे को देखने गया तो अलमारी के लॉकर का लॉक टूटा हुआ था नगदी रकम दो रूपये रखा था जो नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखें नगदी रकम दो लाख रूपया को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर बारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर  अ. चौकी अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता तलाश के दौरान संदिग्धों से एक सूची तैयार की गई तलब करने पर थाना आए संदिग्धों में एक नहीं था जिसकी पता तलाश शुरू हुई तो वह दिन भर अपना लोकेशन बदलता रहा। पुलिस को शक गहरा गया उसके बारे में पूरी मालूमात हासिल की और घटना के दिन का पूरा दिनचर्या खंगालने के बाद लगभग पुष्ट हुआ कि यह संदिग्ध चोर है परन्तु इन बीच वह हैदराबाद जाने फरार हो गया था। सूचना मिलते ही निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने संदिग्ध पर मुखबीर लगाया तत्काल रातोरात टीम जगदलपुर की तरफ रवाना की कोडागांव पुलिस व बस्तर पुलिस को भी अलर्ट मोड में लिया। संदिग्ध को कोंडागांव बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर कोंडागांव पुलिस की सहायता से पकड़ा गया व प्रारंभिक पूछताछ उपरांत टीम लेकर थाना मोहला आयी। पूछताछ पर अपना नाम प्रितेश उर्फ गोलू उर्फ बारडे बताया। आरोपी के कब्जे से और उक्त चोरी किये दो लाख रूपये में से एक लाख चार हजार 350  रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। बाकी रकम खाने पीने, शराब में और मोबाईल कपड़े खरीदने में खर्च हो गया पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी प्रितेश जुरेशिया उर्फ गोलू उर्फ वारडे पिता सुरेश जुरेशिया उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 01 मानाटोला मोहला जिला मोहला मानपुर अं. चौकी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी को पकड़ने में प्र. आर. गौतम भुआर्य, भरत मंडावी, आरक्षक तुमेन्द्र रात्रे, गजेन्द्र देवांगन, हामिद यादव, गिरीश कोमा, किशोर धीवर, रघुवीर कुशवाहा, प्रभुराम, बसंत, शत्रुघन कोवाची, सैनिक विश्राम साहू का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version