ग्राम पंचायत कुंजामटोला, आश्रित ग्राम हर्राटोला के 180 से अधिक ग्रामीणों ने जताया इंद्रशाह पर विश्वास

झमाझम बारिश के बीच कमलेश नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया विधायक का स्वागत

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।-मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंजामटोला के आश्रित ग्राम हर्राटोला में विधायक ने गंवई बैईठका किया। 

विधायक का स्वागत करने ग्रामीण 200 से अधिक की संख्या में मुख्य मार्ग तक आए एवम मांदरी नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ विधायक का स्वागत किया।

झमाझम बारिश के बीच पूरे ग्रामवासी एक जगह इकट्ठा हुए और सभी ने विधायक से क्षेत्र के समस्या, योजनाओं के संबंध में चर्चा किए। 

विधायक ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों को जिला निर्माण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए। क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। 

केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे विधायक

विधायक ने बढ़ती मंहगाई पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला, ग्रामीणों को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया। जब से मोदी सरकार आई है रसोई से लेकर सुपर बाजार तक सभी जरूरत की चीजे महंगी हो रही है जिससे केवल आम आदमी को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

विधायक की घोषणा

विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड एवम आहता निर्माण का घोषणा किया।विधायक ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन का जानकारी लिया।    ग्रामीणों को सभी योजनाओं का समुचित लाभ लेने कहा। गंवई बैठका को महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, संजय जैन, ब्लॉक अध्यक्ष नोहरू कुमेटी, पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश मंडावी, पूर्व जनपद सदस्य कुमार कोरेटी, सरपंच राजेंद्र कोरो, मीना मांझी ने संबोधित किया। 

गंवई बैठका में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी कार्य एवम मोहला मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी के सफल नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास कार्यों को देखकर 180 से अधिक ग्रामीणों ने कमलेश नेताम के नेतृत्व में एक स्वर में कांग्रेस सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य में सहभागी बनने का प्रण लिया है।  

इस अवसर पर बारसिह मांझी, बिसनाथ मांझी, नरेश मांझी, बन्नू दुग्गा, श्याम सिंह मांझी, शुभान मांझी, बिरासलाल मांझी, चैतराम नागवंशी, जयलाल मांझी, नारद ध्रुव, नरसिंह बोगा, कबिलास सलामे, बाला कोर्राम, नोहर खेलवारे, जोहर खेलवार, तुलसी खेलवाड़े, सुकदेव, लखन मंडावी, कमलेश मंडावी, तिजाऊ मंडावी, गणपत मंडावी, मनोज दुग्गा, धर्मेंद्र मांझी, मुकेश मांझी, प्रकाश दुग्गा, सरित मांझी, गणेश मांझी, अर्जुन मंडावी, दीपक खेलवारे, संतराम सलामे, विजय कौरे, इमलेश मंडावी, दुर्गेश कोवची, संजय सिन्हा, अजय सिन्हा, रोहित नागवंशी, हेमचंद सलामे, सुरेश सलामे, कनक सलामे, गीता कौरे, राधा मांझी, इमला मांझी, वंदना मंडावी, निर्मला खेलवारे, विजया सिन्हा, दशो बाई कोवाची, जंत्री सिन्हा, चंद्रिका कौरे, प्रमिला सलामे, शांति कौरे, आरती कौरे, श्याम बाई, वृंदा, मनसाय उसेंडी, रमेश नेताम, बाला कोर्राम, जीरा कोर्राम, अंकालु कोर्राम, सुदर्शन कौरे, कमल कोवाची सहित 180 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

सभी नवप्रवेशी सदस्यों का संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, संजय जैन, कुमार कोरेटी, राजेंद्र जुरेशिया, नोहरू कुमेटी, सुरजीत ठाकुर ने पार्टी गमछा पहनाकर स्वागत किया एवम शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ ही मीना मांझी, लता साव, हेमा साहू नगीना साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version