भागवत दीवान
कोरबा (गंगा प्रकाश)। हिंदी दिवस पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में तुलसी नगर जोन कोरबा में पदस्थ यशवन्त कुमार राठौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर रीजनल कार्यालय बिलासपुर में कार्यपालक निदेशक संजय पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र,शील्ड एवं काव्य संग्रह देकर पुरस्कृत किया गया।इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी के कश्यप, अधीक्षण अभियंता जी पी सोनवानी, कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी तथा कल्याण अधिकारी मुकेश माथूर इत्यादि उपस्थित रहे। यशवन्त राठौर वर्तमान में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ कोरबा वितरण इकाई के जिला सचिव है।
There is no ads to display, Please add some
